Move to Jagran APP

बाढ़ पीड़ितों के खाते में भेज गए 58 करोड़

जिले के बाढ़ पीड़ितों के खाते में अबतक 58 करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Sep 2017 01:22 AM (IST)Updated: Tue, 12 Sep 2017 01:22 AM (IST)
बाढ़ पीड़ितों के खाते में भेज गए 58 करोड़

दरभंगा। जिले के बाढ़ पीड़ितों के खाते में अबतक 58 करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं। कुल 2 लाख 37 हजार 804 फुड पैकेट का वितरण विभिन्न बाढ़ प्रभावित प्रखण्डों के बाढ़ पीड़ितों के बीच किया जा चुका है। जिले में बाढ़ से मरनेवाले व्यक्तियों की संख्या अब 69 तक पहुंच गई है। सोमवार को बाढ़ राहत की अद्यतन समीक्षा बैठक के दौरान डीएम डा. चंद्रशेखर ¨सह ने उपरोक्त जानकारी दी। बैठक जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में हुई। डीएम ने सर्वप्रथम बाढ़ पीड़ितों के बैंक खातों में आरटीजीएस के माध्यम से राशि हस्तांतरित किये जाने की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अफसरों को इस काम में तेजी लाने का निर्देश दिया। बैठक में जानकारी दी गई कि अबतक लगभग कुल 58 करोड़ रूपया बाढ़ पीड़ित परिवारों के खातों में हस्तांतरित कर दिया गया है। कुल 02 लाख 37 हजार 804 फुड पैकेट का वितरण विभिन्न बाढ़ प्रभावित प्रखण्डों के बाढ़ पीड़ितों के बीच करवा दिया गया है। बाढ से मृत व्यक्तियों की संख्या अब 69 तक पहुँच गयी है।

loksabha election banner

बैठक में उप विकास आयुक्त विवेकानन्द झा, अपर समाहत्र्ता-सह- वरीय प्रभारी पदाधिकारी आपदा प्रबंधन शाखा सुमन कुमार, डीआरडीए निदेशक नरेश झा, आपदा प्रबंधन के प्रभारी पदाधिकारी शंकर शरण ओमी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार के अलावा जिला व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.