Move to Jagran APP

मृत्यु भोज का विरोध करनेवालों को आत्मचितन की जरूरत : शंकराचार्य

मृत्यु जीवन का अंतिम सत्य है। मृत्यु या श्राद्ध भोज अपने पितरों के सम्मान में किया जाने वाला सर्वोत्कृष्ट अनुष्ठान है। इसके माध्यम से ही हमारी पितरों को भोजन की प्राप्ति होती है। ये बातें गोवर्धन मठ- पुरी पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज ने गुरुवार को जिले के टटुआर गांव में अरुण कुमार झा के दलान पर आयोजित धर्म दर्शन संगोष्ठी में कही।

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Feb 2021 01:01 AM (IST)Updated: Fri, 26 Feb 2021 01:01 AM (IST)
मृत्यु भोज का विरोध करनेवालों को आत्मचितन की जरूरत : शंकराचार्य
मृत्यु भोज का विरोध करनेवालों को आत्मचितन की जरूरत : शंकराचार्य

दरभंगा । मृत्यु जीवन का अंतिम सत्य है। मृत्यु या श्राद्ध भोज अपने पितरों के सम्मान में किया जाने वाला सर्वोत्कृष्ट अनुष्ठान है। इसके माध्यम से ही हमारी पितरों को भोजन की प्राप्ति होती है। ये बातें गोवर्धन मठ- पुरी पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज ने गुरुवार को जिले के टटुआर गांव में अरुण कुमार झा के दलान पर आयोजित धर्म दर्शन संगोष्ठी में कही। कहा- मृत्यु भोज का विरोध करनेवाले लोगों को आत्मचितन करने की जरूरत है। उन्हें अपने ज्ञान का विकास करने की भी निहायत जरूरत है। उन्हें पाश्चात्य संस्कृति का पीछलग्गु बनकर निराधार अपना विचार थोपने की बजाय अपने गौरवशाली सनातन धर्म में निहित विचारों, सिद्धांतों एवं पुरातन समय से चली आ रही परंपराओं का अनुसरण करने की जरूरत है।

loksabha election banner

शंकराचार्य ने अंतरजातीय विवाह के बढ़ते चलन पर निराशा व्यक्त करते कहा कि अंतरजातीय विवाह को संस्कृति या संस्कार कभी भी नहीं माना जा सकता। हां, इसे मैरिज शब्द भले दे सकते हैं लेकिन परिणय संस्कार में निहित भावों का निरूपण इसमें कदापि नहीं हो सकता। उन्होंने अंतरजातीय विवाह को शास्त्र विरूद्ध बताते कहा कि ऐसे विवाह में मैडम या वाइफ नामक प्राणी की प्राप्ति तो हो सकती है, लेकिन इसमें पत्नी का स्थान प्राप्त नहीं हो सकता।

यह परम सत्य है कि लोग आपको उसी समय तक याद करते हैं जब तक आपकी सांसें चलती हैं। इन सांसों के रुकते ही आपके ़करीबी रिश्तेदार, दोस्त और यहां तक की पत्नी भी दूर चली जाती है। सत्य को परिभाषित करते हुए उन्होंने कहा कहा इसकी कोई भाषा नहीं होती। इसकी भाषा मनुष्य द्वारा बनाई गई है। लेकिन सत्य कभी भी मनुष्य का निर्माण नहीं हो सकता। इसे प्रमाणित करने के लिए किसी भाषा की जरूरत नहीं होती। बल्कि, अंत: मन से इसे महसूस किया जाता है। उन्होंने कहा कि जब मन में सत्य जानने की जिज्ञासा पैदा हो जाती है तब दुनिया की बाहरी ची•ों अर्थहीन लगने लग जाती हैं। सत्य की बस इतनी ही परिभाषा है की जो सदा था, जो सदा है और जो सदा रहेगा।

भक्तों के सवालों का जवाब देते उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को यह ज्ञान होना चाहिए कि आत्मा एक रा•ा के समान होती है, जो शरीर, इन्द्रियों, मन और बुद्धि से सर्वथा अलग होती है। उन्होंने कहा कि आत्मा इन सबका साक्षी स्वरुप है।

भक्तों की ओर से आए एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि तीर्थ करने के लिए किसी जगह जाने की जरूरत नहीं है। सबसे बड़ा और अच्छा तीर्थ आपका स्वयं का मन है, जिसे विशिष्ट रूप से शुद्ध किया गया हो। उन्होंने कहा कि अज्ञानता के कारण आत्मा भले सीमित लगती हो लेकिन जब अज्ञान का अंधेरा मिट जाता है तब आत्मा के वास्तविक स्वरूप का ज्ञान हो जाता है। जैसे बादलों के हट जाने पर सूर्य दिखाई देने लगता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह किसी दीपक को चमकने के लिए दूसरे दीपक की जरूरत नहीं होती है। ठीक उसी तरह आत्मा को जो खुद ज्ञान का स्वरूप है उसे और ़िकसी ज्ञान कि आवश्यकता नहीं होती है।

-


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.