जन-जन तक पहुंचेंगी जनहित की योजनाएं : मंत्री
दरभंगा। समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने कहा है कि जनहित की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने क
दरभंगा। समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने कहा है कि जनहित की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में सरकार काम कर रही है। ज्यादा-से-ज्यादा लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए हर संभव उपाय किए जाएंगे। जरूरतमंदों को तत्काल समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत योजनाओं का लाभ मिलेगा। मंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ लेने के बाद वे दरभंगा स्थित सर्किट हाउस में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कहा तीसरी बार मंत्री के रूप में बिहार की सेवा का अवसर प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हृदय से आभारी है। जिस विश्वास के साथ मुख्यमंत्री ने मुझे यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। मैं उस पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा के साथ अथक प्रयास करूंगा। इससे पहले पटना से दरभंगा आने के दौरान जगह-जगह लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जटमलपुर के पास एनडीए कार्यकर्ताओं ने मंत्री को फूल-माला से लाद दिया। नरसारा, पुवरिया, विष्णपुर, डिलाही, छोटी एकमी, तारालाही, अझौल एवं एकमी घाट में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने मंत्री का जोरदार स्वागत किया।
मंत्री ने कहा कि जिस तरह मिथिलावासियों ने चुनाव में एनडीए को अपार जनसमर्थन दिया। उसी तरह नरेंद्र मोदी एवं नीतीश कुमार की जोड़ी ने सभी वर्गों का ख्याल रख मंत्रीमंडल में विशेष स्थान दिया। इस मौके पर जदयू जिला उपाध्यक्ष डा. कन्हैया साह, अनिल बिहारी, रामलखन पासवान, अंजीत चौधरी, देवकुमार झा, उपप्रमुख सुमन सिंह, बहादुरपुर जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामनरेश भगत, हनुमान नगर प्रखंड अध्यक्ष शशिकांत साह, रामाज्ञा चौधरी, संजीव गुप्ता, सुरेंद्र सिंह, राम इकबाल चौधरी, राजीव मिश्र, विपुल राय, दीदार हुसैन चांद, बब्लू सिंह, संजीव ठाकुर, अनिल बिहारी, राजा साह, मनोज सिंह, राम कुमार मिश्र, ललन महतो, लक्ष्मण पासवान, रविद्र मंडल, धर्मेंद्र सहनी, परीक्षण मांझी, मनोज लाल देव, संजयलाल देव, नथुनी यादव सहित सैकडों एनडीए कार्यकर्ता उपस्थित थे। उधर, तारालाही चौक पर बहादुरपुर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष संजीव गुप्ता के नेतृत्व में तारालाही चौक पर कार्यकर्ताओं ने मंत्री का भव्य स्वागत किया। मौके पर भाजपा जिला मंत्री राजेश रंजन, डा. अनिल अजाद, मंडल महामंत्री अशेसर पासवान,राजेश सिंह,ललीत महासेठ,विमल पासवान,सज्जन ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। ओझोल पंचायत भवन पर मुखिया चुनचुन देवी के नेतृत्व जदयू कार्यकर्ता मनोज कुमार सिंह,विजय पासवान,रामकुमार मिश्र,ललित झा,कैलाश मिश्र,सुमन सिंह,रौशन पासवान,लालन पासवान, बहादुरपुर प्रमुख ललित मंडल,अशोक ठाकुर,अजय सहनी, देवेंद्र राय,संजय मिश्रा,रणजेत सिंह,कमल राम,अशोक सहनी, विपुल राय आदि ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। -