बाढ़ पीड़ितों के खाते में गए 208 करोड़ रुपये
जिला पदाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर ¨सह की अध्यक्षता में बाढ़ राहत कार्यों की अद्यतन स्थिथि की समीक्षा हुई।
दरभंगा। जिला पदाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर ¨सह की अध्यक्षता में बाढ़ राहत कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षात्मक बैठक कार्यालय प्रकोष्ठ में आहूत की गई। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के बैंक खातों में आरटीजीएस के माध्यम से राशि हस्तांतरित किए जाने की समीक्षा की। डीएम ने 22 सितंबर तक शेष सभी बचे बाढ़ पीड़ितों परिवारों की सूची बैंक खाता के साथ विपत्र तैयार कर कोषागार में भिजवाने का सख्त निदेश दिया गया। अबतक लगभग कुल 208 करोड़ रुपये कुल 3 लाख 45 हजार बाढ़ पीड़ित परिवारों के खातों में हस्तांतरित कर दिए जाने की बात कही गई। कुल 1351 केंद्रों पर सामुदायिक किचेन के जरिए कुल 14 लाख 8 हजार 59 व्यक्तियों को पका हुआ भोजन उपलब्ध कराया गया है। अबतक लगभग 109 करोड़ रुपये की फसल क्षतिपूर्ति का अनुमान लगाया गया है। लगभग 4 लाख फुड पैकेट का वितरण विभिन्न बाढ़ प्रभावित प्रखंडों के बाढ़ पीड़ितों के बीच करवा दिया गया है। बैठक में डीडीसी विवेकानन्द झा, अपर समाहत्र्ता-सह- वरीय प्रभारी पदाधिकारी आपदा प्रबंधन शाखा सुमन कुमार, डीआरडीए निदेशक नरेश झा, विशेष कार्य पदाधिकारी रवीन्द्र कुमार दिवाकर, आपदा प्रबंधन के प्रभारी पदाधिकारी शंकर शरण ओमी, डीपीआरओ कन्हैया कुमार आदि थे।