Move to Jagran APP

पेड़-पौधों की कमी से हो रहा नुकसान

दरभंगा। हैरो इंग्लिश स्कूल के प्रधानाचार्य शैलेंद्र झा ने कहा है कि सभी लोगों को पर्यावरण के प्रति सजग होने की जरूरत है। पेड़-पौधों की कमी होने के कारण वातावरण दिनों-दिन प्रदूषित होता जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Jul 2020 12:44 AM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2020 06:13 AM (IST)
पेड़-पौधों की कमी से हो रहा नुकसान
पेड़-पौधों की कमी से हो रहा नुकसान

दरभंगा। हैरो इंग्लिश स्कूल के प्रधानाचार्य शैलेंद्र झा ने कहा है कि सभी लोगों को पर्यावरण के प्रति सजग होने की जरूरत है। पेड़-पौधों की कमी होने के कारण वातावरण दिनों-दिन प्रदूषित होता जा रहा है। वातावरण प्रदूषण होने के कारण लोगों को सांस लेने में भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अपने आने वाले पीढि़यों को स्वच्छ वातावरण देने के लिए सभी लोगों का कर्तव्य है कि एक-एक पौधा जरूर लगाएं।

loksabha election banner

इससे पहले रोटरी क्लब के सदस्यों ने कर्पूरी चौक पर एकत्र होकर सारामोहनपुर हैरो इंग्लिश स्कूल तक बाइक रैली निकाली। बाइक रैली निकाल सदस्यों ने लोगों को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। सदस्यों ने हैरो इंग्लिश स्कूल परिसर में विभिन्न प्रकार के 50 पौधे लगाए। साथ ही क्लब के सदस्यों के बीच मास्क का वितरण किया। डॉ. जितेंद्र बने अध्यक्ष

वहीं रोटरी क्लब के वार्षिक चुनाव में डॉ. जितेंद्र कुमार अध्यक्ष, तनुज मेहता सचिव व डॉ. सुभाषचंद्र सिंह ने कोषाध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला। इस दौरान कोरोना वॉरियर्स को भी सम्मानित किया गया। मौके पर डॉ. राजेश द्विवेदी, डॉ. हरि दामोदर सिंह आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.