बैंक ऑफ इंडिया ने सीएस को दी बचाव सामग्री
दरभंगा। बैंक ऑफ इंडिया उत्तर बिहार के महाप्रबंधक बृज लाल और मुजफ्फरपुर अंचल के आंचलिक प्रबंधक नकुल बेहरा की संयुक्त सहयोग से शुक्रवार को कोरोना काल में सिविल सर्जन डॉक्टर संजीव कुमार सिन्हा को सामग्री दी गई।
दरभंगा। बैंक ऑफ इंडिया, उत्तर बिहार के महाप्रबंधक बृज लाल और मुजफ्फरपुर अंचल के आंचलिक प्रबंधक नकुल बेहरा की संयुक्त सहयोग से शुक्रवार को कोरोना काल में सिविल सर्जन डॉक्टर संजीव कुमार सिन्हा को सामग्री दी गई। यह सामग्री बैंक ऑफ इंडिया लालबाग शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक ने शुक्रवार को सिविल सर्जन को सौंपी। वरिष्ठ प्रबंधक सूरज लाल ने बताया कि बैंक अपने ग्राहकों को वित्तीय सहायता के साथ कोरोना से बचाव के लिए यह सामग्री दे रही है। कोरोना काल में चिकित्सक और कर्मियों ने काफी सराहनीय काम किया है। इस सामग्री में सर्जिकल एवं सुरक्षा उपकरण शामिल है। इसमें मुख्य रुप से मास्क, चश्मा, ग्लबस, सैनिटाइजर आदि थे। मौके पर प्रबंधक सौरभ यादव, बरहेता के शाखा प्रबंधक रमन पंजियार, जिला मलरिया अधिकारी डॉ. जयप्रकाश महतो आदि उपस्थित थे।