बाढ़ से बचाव व राहत की तैयारी पूरी : डीएम
दरभंगा। जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने कहा है कि बाढ़ से बचाव एवं राहत कार्य की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अभी सभी नदियों में जलस्तर सामान्य है। लेकिन 29 जून तक भारी वर्षापात की संभावना है।
दरभंगा। जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने कहा है कि बाढ़ से बचाव एवं राहत कार्य की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अभी सभी नदियों में जलस्तर सामान्य है। लेकिन 29 जून तक भारी वर्षापात की संभावना है। इसके कारण कुछ प्रखंडों में बाढ़ की स्थिति बन सकती है। पिछले साल बाढ़ में क्षतिग्रस्त तटबंधों की मरम्मत कर ली गई है। रैट होल एवं रेन कट को भरने का अभी भी कार्य चल रहा है। सभी तटबंधों की बराबर निगरानी की जा रही है। इसके किनारे रहनेवाले लोगों को सतर्क रहना चाहिए। बाढ़ की स्थिति में विस्थापन के लिए भी तैयार रहनी चाहिए।
वे शुक्रवार को बाढ़ पूर्व तैयारी पर बोल रहे थे। कहा कि वज्रपात की पूर्व सूचना देने के लिए इंद्रव्रज नामक एक मोबाइल एप विकसित किया गया है। इस एप को सभी लोगों को अपने मोबाइल में डाउनलोड कर लेनी चाहिए। लोग घर से बाहर निकलते हैं तो वर्षा एवं ठनका के समय खुले में बिल्कुल नहीं रहें। शहरी जलजमाव को ले पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए डीएम ने कहा कि इस वर्ष 10 पंपों से जमा पानी को निकाला जा रहा है। डीएमसीएच में नाला नहीं रहने के कारण जलजमाव की समस्या रहती है। इसके समाधान के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है।