आग लगने से आधा दर्जन घर जले, लाखों की क्षति
दरभंगा। बेनीपुर थाना क्षेत्र के घोंघिया गांव में शुक्रवार को अज्ञात कारणों से लगी आग में आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गए। साथ ही नगद सहित लाखों रुपये मूल्य का सामान आग के हवाले हो गया।
दरभंगा। बेनीपुर थाना क्षेत्र के घोंघिया गांव में शुक्रवार को अज्ञात कारणों से लगी आग में आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गए। साथ ही नगद सहित लाखों रुपये मूल्य का सामान आग के हवाले हो गया। बता दें कि अगलगी कि घटना मे बिहारी राम, हलचल राम, अशोक राम, उपेंद्र रामबुधू राम, नैंगर राम, प्रभु राम एवं राम भरोस राम का घर जल गया। स्थानीय लोगों ने घटना कि जानकारी अग्निशमन दस्ता को दी। जब तक अग्निशमन दस्ता घटनास्थल पर पहुंचती तब तक आग अपना काम कर चुकी थी। अगलगी स्थल तक रास्ता के अभाव में गाड़ी नहीं पहुंच सकी। इसके बाद अग्निशमन दस्ता लगभग एक किलोमीटर घूम कर खेत के रास्ते घटनास्थल पर पहुंचा और आग को बुझाया। पीड़ित बिहारी राम ने बताया कि 60 हजार नगद सहित हजारों रुपये के सोने-चांदी के जेवर, अनाज, कपड़ें आदि जलकर राख हो गए। हलचल राम के 40 हजार एवं अशोक राम के 20 हजार नगद सहित घर में रखे अनाज, कपड़े, बर्तन आदि जल गए। पीड़ित अशोक राम ने बताया कि बैशाख में बेटी की शादी थी। उसके लिए रखे गहने व फर्नीचर राख हो गए। सीओ पंकज कुमार झा ने बताया कि राजस्व कर्मचारी को भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद राहत मुहैया करा दी जाएगी।