Move to Jagran APP

भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने की दिलाई शपथ

दरभंगा। एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से भ्रष्टाचार मुक्त भारत विषय पर सेमिनार का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र कुमार यादव ने की।

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Feb 2020 11:48 PM (IST)Updated: Mon, 10 Feb 2020 06:13 AM (IST)
भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने की दिलाई शपथ

दरभंगा। एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से भ्रष्टाचार मुक्त भारत विषय पर सेमिनार का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र कुमार यादव ने की। सेमिनार में संस्था के विस्तार के लिए विभिन्न बिदुओं पर चर्चा की गई। सेमिनार में शामिल लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने की शपथ दिलाई गई। लोगों के बीच जागरूकता कार्यक्रम चलाकर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए मानसिक रूप से तैयार रहने को कहा गया। भ्रष्टाचार मुक्त भारत हस्ताक्षर अभियान देश के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, चौक-चौराहों पर चलाने का निर्णय लिया गया। बाल-विवाह, दहेज मुक्त विवाह के पक्ष में सरकारी पदाधिकारी को सहयोग करने का निर्णय लिया गया। सम्मेलन में प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रांत कुमार, गिरींद्र मोहन कुमार, दीपक कुमार, राज कुमार सिंह, मुमताज खान, प्रभाकर प्रकाश, आत्मनंद चौधरी, आकाश आनंद व अन्य शामिल थे।

loksabha election banner

---------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.