Move to Jagran APP

केवटी के नए इलाकों में बाढ़ की दस्तक

केवटी प्रखंड में बाढ़ का कहर जारी है। शनिवार को अधवारा समूह की बागमती व खिरोई नदी के जलस्तर में इजाफा हुआ। पिडारूच कोठिया असराहा जलवारा बरिऔल मझिगामा शेखपुरदानी पंचायत के लोग तो परेशान हैं ही।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Jul 2019 01:30 AM (IST)Updated: Sun, 21 Jul 2019 06:27 AM (IST)
केवटी के नए इलाकों में बाढ़ की दस्तक
केवटी के नए इलाकों में बाढ़ की दस्तक

दरभंगा । केवटी प्रखंड में बाढ़ का कहर जारी है। शनिवार को अधवारा समूह की बागमती व खिरोई नदी के जलस्तर में इजाफा हुआ। पिडारूच, कोठिया, असराहा, जलवारा, बरिऔल, मझिगामा, शेखपुरदानी पंचायत के लोग तो परेशान हैं ही। अब नए पंचायतों में भी बाढ़ दस्तक देने लगी है। कोयला स्थान के वार्ड संख्या 1, 4, 5 तथा 6 में सैकड़ों घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। निचले इलाके में बाढ़ का पानी फैलने से खेतों में लगे धान का पौधा डूब गया है। मदरसा नोना बनात, कोयलास्थान व मदरसा अख्तर ओलूम कोयलास्थान परिसर में पानी प्रवेश कर गया है। पंचायत की अधिकांश सड़कों पर पानी का बहाव शुरू हो गया है। लदारी पंचायत के महेसाजान में भी दर्जनों घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। कर्जापट्टी के वार्ड 1 एवं 2 में भी करीब पचास घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। केवटी, पैगंबरपुर, ननौरा, बरही, लालगंज, लहवार , खिरमा आदि पंचायतों के निचले इलाके के अलावा कई वार्डो में पानी तेजी से फैल रहा है।

loksabha election banner

सीओ अजीत कुमार झा ने बताया कि अब तक चालीस हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। 15 जगहों पर सामुदायिक रसोई चलाया जा रहा है। जहां बाढ़ पीड़ितों को खाना खिलाया जा रहा है। इलाज के लिए मेडिकल टीम का गठन किया गया है। दो जगहों पर नाव चलाया जा रहा है। अपर समाहर्ता विभूति रंजन चौधरी ने सीओ अजीत कुमार झा के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। बीडीओ महेश चन्द्र ने भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.