21 स्थानों पर चलाए जा रहे सामुदायिक किचेन : डीएम
जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने रविवार को बताया कि बाढ़ को देखते हुए 21 स्थानों सामुदायिक किचेन बनाए गए है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Jul 2019 11:54 PM (IST)Updated: Sun, 14 Jul 2019 11:54 PM (IST)
दरभंगा। जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने रविवार को बताया कि बाढ़ को देखते हुए 21 स्थानों सामुदायिक किचेन बनाए गए है। सभी चालू कर दिए गए है। बाढ़ प्रभावित लोगों को इनके माध्यम से भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। कहा कि बाढ़ से 6 प्रखंड के करीब 25 पंचायत प्रभावित है। स्थानीय पदाधिकारी लोगों से ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील कर रहे है। डीएम ने बताया कि चार स्थानों पर तटबंध टूट गया है। इनसे तारडीह के दस, मनीगाछी के चार, घनश्यामपुर के दो व गौड़ाबौराम के चार पंचायत प्रभावित है।
------------
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें