डीलरों ने एसएफसी गोदाम पर दिया धरना
दरभंगा। जनवितरण प्रणाली के विक्रेता शनिवार को भी हड़ताल पर डटे रहे। विक्रेता संघ के प्रखंड अध्यक्ष अर
By Edited By: Published: Sun, 14 Feb 2016 12:20 AM (IST)Updated: Sun, 14 Feb 2016 12:20 AM (IST)
दरभंगा। जनवितरण प्रणाली के विक्रेता शनिवार को भी हड़ताल पर डटे रहे। विक्रेता संघ के प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में डीलरों ने एसएफसी गोदाम पर धरना दिया। इस दौरान सभी ने डोर स्टेप आपूर्ति करने वाली गाड़ियों को घेर राज्य खाद्य निगम अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित डीलरों ने अनाज से लदे ट्रैक्टर को गोदाम से बाहर नहीं जाने दिया। हालांकि, एमओ नूर होदा ने आक्रोशित विक्रेताओं को मनाने की कोशिश की। लेकिन, कोई मानने को तैयार नहीं हुए। धरना देने वालों में राज मंगल ठाकुर, तेजनारायण ठाकुर, किशोरी पासवान, वशी अहमद, आशुतोष यादब, महेश्वर ¨सह, आशनारायण ¨सह सहित कई विक्रेता शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें