जागरूक होंगे मतदाता तो मजबूत होगा लोकतंत्र
दरभंगा। मतदान के दिन नजदीक होते देख विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता अभियान जोर पकडऩे लगा है
दरभंगा। मतदान के दिन नजदीक होते देख विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता अभियान जोर पकडऩे लगा है। लनामिविवि में शुक्रवार को आयोजित मतदाता जागरूकता रैली बहुत ही आकर्षक ढंग से निकाली गई। डॉ. नागेंद्र झा स्टेडियम से इस शुरू रैली में वीसी प्रो. एस कुशवाहा, डीएम कुमार रवि, प्रोवीसी प्रो. एस मुमताजुद्दीन, प्रशिक्षु आइएएस अभिलाषा शर्मा, नॉडेल पदाधिकारी रवींद्र कुमार दिवाकर, प्रॉक्टर डॉ. अजयनाथ झा, डॉ. बीबीएल दास, डॉ. रामदेव राय सहित कई विभागाध्यक्ष मौजूद थे। जागरूकता रैली भोगेंद्र झा चौक हाते हुए हसन चौक फिर दरभंगा टावर तक पहुंची। वहां बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। फिर मिर्जापुर होते हुए विवि तक रैली पहुंची। रैली में शामिल सभी विवि पदाधिकारी व विभागाध्यक्ष प्रचार टी शर्ट पहने हुए थे। वहीं 8 बिहार बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में जागरूकता रैली निकाली गयी। रैली दरभंगा टावर होते हुए सीएम सीएम कॉलेज, मिल्लत कॉलेज, नाका 5, मिर्जापुर चौक होते हुए आयकर चौराहा पर आकर खत्म हुई। कमां¨डग आफिसर लेफ्टीनेंट कर्नल मनीष कुमार ने झंडा फहराकर रैली की शुरूआत की। रैली में नए मतदाता कैडरों की संख्या सबसे अधिक की। बड़े ही उत्साह के साथ नारे लगाते हुए कैडेटों अन्य मतदाताओं को जागरूकता कर रहे थे। रैली में सुबेदार मेजर आरके राय, रा¨जदर ¨सह, इंद्रजीत हवलदार सुखपाल ¨सह सहित एनसीसी के कई पदाधिकारी मौजूद थे।