विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गांवों में ताजिया मिलान संपन्न

By Edited By:
Published: Wed, 05 Nov 2014 01:52 AM (IST)

जेएनएन, दरभंगा : मोहर्रम पर मंगलवार को जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में ताजिया जुलूस व मिलान शांतिपूर्ण

News Article Hero Image

जेएनएन, दरभंगा : मोहर्रम पर मंगलवार को जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में ताजिया जुलूस व मिलान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। इस मौके पर व्यापक प्रशासनिक तैयारी की गई थी।

सिंहवाड़ा : या हुसैन या हुसैन करते हुए कई जगहों पर ताजिया जुलूस निकाला गया। शोभन, कंसी, गौड़ा-मनिहास चौक पर खेल का प्रदर्शन कर ताजिया मिलान कराया गया। बसतवाड़ा -गोविंदपुर के कर्बला मैदान में देर शाम तक भीड़ लगी रही। सीओ अजय कुमार, सिमरी थाना अध्यक्ष दिनेश पासवान पुलिस बल के साथ तैनात थे। अमजद अब्बास, कैसर खान, फिरोज खान, कलीमुद्दीन राही समेत कई लोग शाति बनाए रखने को सक्रिय थे। बिरदीपुर, अरई, सढवाड़ा, राजो, पैगम्बरपुर, मंकौली में सौहार्द वातावरण में पर्व सम्पन्न हो गया ।

कमतौल/जाले : अखाड़ों में शामिल बूढ़े, बच्चे व नौजवानों ने मातमी धून के बीच परंपरागत हथियारों का प्रदर्शन कर करतब दिखाया। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात थी। जाले व कमतौल थानाध्यक्ष दंडाधिकारियों के साथ गश्त लगाते रहे।

हायाघाट : प्रखंड क्षेत्र के कई स्थानों पर ताजिया मिलान किया गया। प्रखंड के घोषरामा, बांसडीह, रसुलपुर, पूर्वी विलासपुर, पश्चिम विलासपुर सहित अन्य स्थानों से निकली ताजिया का मिलान किया गया। इस दौरान युवकों ने परंपरागत हथियारों के साथ अपने फन का प्रदर्शन किया। मौके पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रशासनिक चौकसी भी थी।

बहेड़ी : प्रखंड के चिल्हा, रजखा, पहाड़पुर, दिलावरपुर, लालपुर, मोटगाह, बलिगांव, जोरजा, बहेड़ी बाजार सहित विभिन्न गांवों में मोहर्रम शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।

केवटी : बरही, खिरमा, बाढ़पोखर, छतवन आदि जगहों पर मोहर्रम की दशवीं पर मंगलवार को ताजिया का मिलान परंपरागत तरीके से सौहार्द वातावरण के माहौल में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

हनुमाननगर: रतनपुरा हुसैनाबाद, बसंत, गोदाइपट्टी, विशनपुर, दाथ, नरसारा आदि गांवों में में शांतिपूर्ण माहौल में ताजिया मिलान के साथ मोहर्रम संपन्न हो गया।

मनीगाछी : प्रखंड क्षेत्र में मोहर्रम का पर्व ताजिया मिलान के साथ ही संपन्न हो गया।