विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2011 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नहीं थम रहा मलेरिया का कहर

By Edited By:
Published: Sat, 10 Dec 2011 10:57 PM (IST)

News Article Hero Image

चतरा: जिले में मलेरिया का कहर निरंतर जारी है। शनिवार को इससे ग्रसित दर्जन भर पीडि़त उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल पहुंचने वाले अधिकांश पीडि़तों में सदर प्रखंड के हैं। जिसमें ललिता कुमारी, सुग्गी देवी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। दोनों पीडि़त बारह घंटे से बेहोश हैं। चिकित्सक सभी पीडि़तों का उपचार कर रहें हैं। मलेरिया का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसका असर न सिर्फ सदर प्रखंड बल्कि अन्य दूसरे प्रखंडों में भी है। सिविल सर्जन डा. अमरनाथ प्रसाद ने बताया कि प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर का आयोजन कर उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में मलेरिया की दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि मलेरिया की आशंका होने पर ग्रामीण तुरंत संबंधित स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर स्लाइड की जांच कराएं, उसके बाद ही दवा का सेवन करें।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर