Move to Jagran APP

दुष्कर्म का आरोपी चौबीस घंटे के अंदर गिरफ्तार

बक्सर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सोवां गांव के दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने घटना के चौबीस घंटे

By Edited By: Published: Thu, 15 Sep 2016 05:30 PM (IST)Updated: Thu, 15 Sep 2016 05:30 PM (IST)
दुष्कर्म का आरोपी चौबीस घंटे के अंदर गिरफ्तार

बक्सर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सोवां गांव के दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने घटना के चौबीस घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। गांव के ग्रामीणों में बच्ची से दुष्कर्म को लेकर अंदर ही अंदर आक्रोश व्याप्त है। इसे देखते हुए घटनास्थल पर पुलिस कैम्प कर रही है ताकि किसी तरह का उपद्रव न हो।

loksabha election banner

हालांकि, स्थिति सामान्य है। वहीं पुलिस ने पीड़ित परिवार से मिलकर हर संभव न्याय का भरोसा दिया। बताते चलें कि बकरीद के दिन दावत खाने के बाद पांच वर्षीय बच्ची अपने घर लौट रही थी कि अचानक पीछे से आकर गांव के मंसूर अंसारी ने गोद में उठा कर आटा मिल की चहारदीवारी के अंदर ले जाकर दुष्कर्म किया था। इस घटना को लेकर पीड़ित बच्ची के पिता के बयान पर स्थानीय थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस छावनी में तब्दील रहा सोवां

स्थानीय थाना क्षेत्र का सोवां गांव गुरुवार को पुलिस छावनी में तब्दील रहा। दुष्कर्म की घटना के बाद सोवां गांव बवाल की आशंका को देखते हुए पुलिस मुस्तैद हो गई थी। किसी तरह के बवाल की आशंका को ले पुलिस कैंप की हुई थी। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल के साथ कई थाना की पुलिस को तैनात किया गया था। घटनास्थल पर ब्रह्मपुर इंस्पेक्टर बीडी तिवारी, नया भोजपुर थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ¨सह तथा कृष्णाब्रह्म पुलिस मौजूद रही।

पीड़ित परिजनों की माली हालत खराब

पीड़ित बच्ची के परिवार की माली हालत खस्ता हाल है। एक मकान के अलावा खेत बधार तक नहीं है। मकान में एक छोटी सी दवा की दुकान है, जो बच्ची के पिता चलाते हैं। जिससे परिवार का भरण-पोषण होता है। दुष्कर्म पीड़ित बच्ची इलाज के बाद अपने घर पर आ गई है। हालांकि इस घटना के बाद परिजन सदमे में हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.