3 सेमी की ऱफ्तार से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर
बक्सर : विगत 4 दिनों से गंगा के जलस्तर में बहुत तेजी के साथ वृद्धि हो रही है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Jul 2017 09:50 PM (IST)Updated: Thu, 13 Jul 2017 09:50 PM (IST)
बक्सर : विगत 4 दिनों से गंगा के जलस्तर में बहुत तेजी के साथ वृद्धि हो रही है। इसको देखते हुए जहां तटवर्ती इलाकों को सतर्क कर दिया गया हैं। गत वर्ष जिन लोगों ने गंगा के रौद्र रूप को झेला है वो आज भी उस ़खौ़फनाक मंजर को याद कर सिहर उठते हैं। इस सम्बन्ध में केंद्रीय जल आयोग बक्सर के कनीय अभियन्ता कन्हैया कुमार ने बताया की जलस्तर के फैलाव के साथ वृद्धि की दर जरूर थोड़ी कम लग रही है। बावजूद आज पूरे दिन वृद्धि की ऱफ्तार 3 सेमी प्रति घंटा बनी रही है। गुरुवार को गंगा का जलस्तर बक्सर में सुबह 8 बजे 54.21 और शाम 3 बजे 54.42 मीटर मापा गया है। जो बढ़ने की समान्य ऱफ्तार से काफी अधिक है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें