Move to Jagran APP

खतरे के निशान से महज आधा मीटर दूर गंगा

विगत दिनों के लगातार उतार चढ़ाव के बाद अब गंगा अपना रौद्र रूप दिखाने को बेताब नजर आ रही है। बक्सर में सोमवार अल सुबह से जलस्तर में तेजी के साथ वृद्धि जारी है। यहां खतरे के निशान से महज आधा मीटर की दूरी शेष रह गई है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Sep 2018 06:15 PM (IST)Updated: Tue, 11 Sep 2018 06:15 PM (IST)
खतरे के निशान से महज आधा मीटर दूर गंगा

बक्सर । विगत दिनों के लगातार उतार चढ़ाव के बाद अब गंगा अपना रौद्र रूप दिखाने को बेताब नजर आ रही है। बक्सर में सोमवार अल सुबह से जलस्तर में तेजी के साथ वृद्धि जारी है। यहां खतरे के निशान से महज आधा मीटर की दूरी शेष रह गई है। मंझरियां और उमरपुर के बीच बांध के करीब गंगा का पानी पहुंचने की सूचना है। गंगा की विकराल स्थिति को देखते हुए हालात से निपटने के लिए प्रशासन भी अलर्ट मोड में है।

loksabha election banner

पिछले 48 घंटों से बक्सर में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इस बीच जलस्तर बढ़ने की रफ्तार लगातार जारी होने से लोगों में बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए दहशत कायम है। केंद्रीय जल आयोग के कनीय अभियंता कन्हैया कुमार ने बताया कि पिछले 48 घंटों से लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। पहले आधा सेंमी की रफ्तार से शुरू हुआ था जो कुछ ही देर बाद एक सेंमी की रफ्तार पकड़ लिया। इस बीच मंगलवार की सुबह तीन बजे बढ़ने की रफ्तार तीन सेंमी प्रति घंटा तक चली गई थी। जो सुबह 6 बजे तक पुन: घटकर एक सेंमी की रफ्तार से वृद्धि जारी है। इस दौरान बक्सर में सुबह आठ बजे 59.73 तथा अपराह्न तीन बजे 59.81 मीटर दर्ज किया गया है। बक्सर में खतरे का निशान 60.32 मीटर है। उन्होंने बताया कि जलस्तर में अभी लगातार वृद्धि होने की संभावना है। उधर इलाहाबाद से लेकर वाराणसी तक पानी लगातार बढ़ रहा है। जिसको देखते हुए यह अनुमान किया जा रहा है कि जलस्तर में अभी लगातार वृद्धि जारी रहेगी। वहीं, दूसरी ओर इंद्रपुरी बराज से सोमवार रात 9 बजे फिर दो लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने की सूचना मिली है। लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिले के तटवर्ती इलाकों में भारी दहशत बना हुआ है। इस संबंध में उमरपुर निवासी प्रशांत राय ने बताया कि मझरियां तथा उमरपुर के बीच बांध के करीब पानी पहुंच गया है। और महज एक फीट भी और पानी बढ़ने के बाद स्थिति नाजुक हो सकती है। केशोपुर, नगपुरा में भी बांध से थोड़ी ही दूरी शेष रह गई है। जिसे देखते हुए ग्रामीण भारी दहशत में हैं। इसको ले ग्रामीणों ने सुरक्षित स्थानों के लिए पलायन की तैयारी शुरू कर दी है।

इलाहाबाद से वाराणसी तक बढ़ रहा पानी बक्सर : चौसा से बिहार में प्रवेश कर रही गंगा के अचानक उफनाने की वजह पहाड़ी इलाकों में हाल के दिनों में हुई बारिश है। बाढ़ नियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता एजाज कलीम ने बताया कि इलाहाबाद से वाराणसी तक अभी भी पानी लगातार बढ़ रहा है। पर, इलाहाबाद में रफ्तार आज थोड़ी कम हो गई है। उधर, वाराणसी में अभी समान गति से पानी बढ़ने की सूचना है। जिसके असर से बक्सर में जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने बताया कि सुबह तीन बजे जलस्तर बढ़ने की रफ्तार तीन सेमी प्रति घंटा तक चली गई थी। फिर दो सेंमी होते हुए अभी एक सेंमी की रफ्तार लगातार जारी है। जैसे-जैसे पानी उपर आ रहा है पाट की चौड़ाई भी बढ़ रही है। इसलिए गति का आभास कम होता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.