विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार: संपूर्ण क्रांति से कटकर दो महिलाओं की मौत, खून से सना रेल ट्रैक

By Kajal KumariEdited By:
Published: Fri, 24 Mar 2017 09:07 AM (IST)Updated: Fri, 24 Mar 2017 10:38 PM (IST)

आज सुबह बक्सर जिले के रघुनाथपुर के समीप मुगलसराय-पटना रेलखंड पर रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन से गुजर रही अप संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस से कटकर दो महिलाओं की मौत हो गई।

बिहार: संपूर्ण क्रांति से कटकर दो महिलाओं की मौत, खून से सना रेल ट्रैक
बिहार: संपूर्ण क्रांति से कटकर दो महिलाओं की मौत, खून से सना रेल ट्रैक

पटना [जेएनएन]। अहले  सुबह  5. 30 बजे मुगलसराय-पटना रेल खंड पर रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन से गुजर रही अप सम्पूर्णक्रांति एक्सप्रेस से कट कर दो महिलाओं की मौत हो गई। मृतकों में एक 60 वर्षीय और एक 35 वर्षीय महिला है।  उनके साथ एक 14-15 वर्षीय किशोरी भी थी जो बाल-बाल बच गयी, हालाँकि अभी वो सदमे में है।

मृतक दोनों महिलाएं और किशोरी आज सुबह रेल ट्रैक पार कर रही थीं कि तेज गति से आ रही ट्रेन से दोनो महिलाएं कट गयीं, चूंकि किशोरी उनका हाथ पकड़ी हुई थी लेकिन ट्रैक के बाहर निकल गई थी। वह बाल-बाल बच गई, लेकिन गहरे सदमे में है।

यह भी पढ़ें: युवा उद्यमियों को टॉर्चर करने वालों को पटना के 'सिंघम' ने दी ऐसी सजा

लोगों ने बताया कि मृतक महिलाएं संभवतः जमीरा की रहने वाली है | हालांकि उनके नाम व गांव की अभी पुष्टि नहीं हुयी है। मौके पर पहुंचे जीआरपी थानाध्यक्ष अली अकबर खान ने हादसे की जानकारी ली और बताया कि परिजनों का पता चलते ही उन्हें जानकारी दी गई है और अभी वे लोग रघुनाथपुर पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 1 अप्रैल से बैंकों के बदल रहे नियम, मिनिमम बैंक बैलेंस कितना हो, जानिए