पटाखा फोड़ने के विवाद में दो महिलाओं को पीटा, घायल
बक्सर। नगर थाना क्षेत्र के चरित्रवन मोहल्ले में पटाखा फोड़ने के मामूली विवाद में दो महिलाओं की जमकर पिटाई कर दी गई। जिन्हें घायल अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज कर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घटना के संदर्भ में चरित्रवन श्मशान घाट के समीप की रहने वाली जख्मी महिला रानी पांडेय ने थाने में दिए अपने आवेदन में बताया है कि उनका बच्चा घर के बाहर अपने दोस्तों के साथ पटाखा फोड़ रहा था।
बक्सर। नगर थाना क्षेत्र के चरित्रवन मोहल्ले में पटाखा फोड़ने के मामूली विवाद में दो महिलाओं की जमकर पिटाई कर दी गई। जिन्हें घायल अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज कर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घटना के संदर्भ में चरित्रवन श्मशान घाट के समीप की रहने वाली जख्मी महिला रानी पांडेय ने थाने में दिए अपने आवेदन में बताया है कि, उनका बच्चा घर के बाहर अपने दोस्तों के साथ पटाखा फोड़ रहा था।
इसी बीच उनके पड़ोसी धर्मवीर यादव के बच्चों के साथ उसका कुछ विवाद हो गया। जब वह इसकी शिकायत करने धर्मवीर यादव के घर गई तो सभी ने मिलकर उन्हें भगा दिया। कुछ देर बाद धर्मवीर यादव, सुदर्शन यादव और मधु यादव लाठी डंडा लेकर रानी के घर पहुंचे तथा उसे तथा उनके साथ शकुंतला देवी को पीटना शुरू कर दिया। बाद में किसी तरह स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से मामले को शांत कराया गया तथा दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष रोशन कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।