यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बक्सर के इटाढ़ी थाना क्षेत्र में स्कूल जा रहे शिक्षक की गोली मारकर हत्या, अपराधी फरार Buxar News
बक्सर में शुक्रवार की सुबह स्कूल जा रहे शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपित फरार हो गए।

मिला जानकारी के मुताबिक भीखमपुर निवासी सत्येंद्र यादव राजपुर प्रखंड के कटारिया मध्य विद्यालय में प्रखंड शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। रोज की तरह सत्येंद्र शुक्रवार की सुबह विद्यालय जाने के लिए निकले थे। अभी वे इटाढ़ी थानाक्षेत्र के चानू डेहरा पुल के पास पहुंचे ही थे की एक बाइक में दो की संख्या में आए अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। सुबह आठ बजे हुई वारदात में सत्येंद्र की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि हत्या कर अपराधी फरार हो गए। मौत के बाद घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस जांच के लिए पहुंच गई है।