हथियार एवं जिदा कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार
बक्सर। थाना क्षेत्र के सोनपा जलीलपुर गांव से छापेमारी कर चार जिदा कारतूस दो खोखा और तीन मैगजीन गार्ड पुलिस ने बरामद किया है। जानकारी के अनुसार जलीलपुर गांव निवासी गंगासागर राजभर पिता स्व.बृजनाथ राजभर क्षेत्र में हथियार सप्लाई का काम करता था। जिसकी भनक पुलिस को लगी।
बक्सर। थाना क्षेत्र के सोनपा जलीलपुर गांव से छापेमारी कर चार जिदा कारतूस, दो खोखा और तीन मैगजीन गार्ड पुलिस ने बरामद किया है। जानकारी के अनुसार जलीलपुर गांव निवासी गंगासागर राजभर पिता स्व.बृजनाथ राजभर क्षेत्र में हथियार सप्लाई का काम करता था। जिसकी भनक पुलिस को लगी।
गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की शाम छापेमारी कर इसके घर से कारतूस, दो खोखा और मैगजीन गार्ड बरामद किया गया। साथ ही, तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार निर्झर ने बताया की हथियार सप्लाई मामले में यह पहले भी लखीसराय और गाजीपुर जिले में जेल जा चुका है। कुछ दिनों तक इसका धंधा बंद था। लेकिन, पुलिस की नजर हटते ही इसने दुबारा धंधा शुरू कर दिया था। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि उसको जेल भेजने के लिए कागजी कार्रवाई की जा रही है।