सरेंजा पैक्स मतदाता सूची में गड़बड़ी का खुलासा
बक्सर। राज्य सहकारिता विभाग द्वारा द्वारा जारी निर्देश के आलोक में पैक्सों की मतदाता सूची का प्रकाशन 23 अक्टूबर को किया जाएगा। लेकिन सूची में हो रही गड़बड़ी का भी मामला प्रकाश में आ रहा है। इस गड़बड़ी के संबंध में चौसा प्रखंड के सरेंजा पैक्स सदस्य दुर्गेश कुमार चौहान पिता चतुरी चौहान ने बताया कि पिछले चुनाव में पैक्स के सदस्य पद का चुनाव लड़ा था। लेकिन इस बार इनका नाम सह सदस्य में कर दिया गया है। जिससे अब यह चुनाव नहीं लड़ सकते हैं।
बक्सर। राज्य सहकारिता विभाग द्वारा द्वारा जारी निर्देश के आलोक में पैक्सों की मतदाता सूची का प्रकाशन 23 अक्टूबर को किया जाएगा। लेकिन, सूची में हो रही गड़बड़ी का भी मामला प्रकाश में आ रहा है। इस गड़बड़ी के संबंध में चौसा प्रखंड के सरेंजा पैक्स सदस्य दुर्गेश कुमार चौहान पिता चतुरी चौहान ने बताया कि पिछले चुनाव में पैक्स के सदस्य पद का चुनाव लड़ा था। लेकिन, इस बार इनका नाम सह सदस्य में कर दिया गया है। जिससे अब यह चुनाव नहीं लड़ सकते हैं।
इन्होंने बताया कि मेरा नाम मतदाता सूची के क्रम संख्या 565 पर है। 563 पर रमेश चौहान, 564 पर परमेश्वर चौहान का नाम है, जिसे सह सदस्य बना दिया गया है। जबकि, ये सभी लोग शेयर देकर सदस्य बने हैं। ऐसे में सह सदस्य क्यों बनाया गया है। इसको लेकर जिला सहकारिता पदाधिकारी और प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर सुधार की गुहार लगाई गई है। इस संबंध में जिला सहकारिता पदाधिकारी के मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन, मोबाइल बंद होने से अधिकारी का पक्ष नहीं मिल सका।