विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहारी अस्मिता को आचार्य शिवपूजन ने दी धार

By JagranEdited By:
Published: Sun, 21 Jan 2018 03:01 AM (GMT+05:30)

रचनात्मक लेखन के लिए बिहार की पत्रकारिता की पहचान है तो इसकी वजह वो बुनियाद है।

बिहारी अस्मिता को आचार्य शिवपूजन ने दी धार
बिहारी अस्मिता को आचार्य शिवपूजन ने दी धार

बक्सर। रचनात्मक लेखन के लिए बिहार की पत्रकारिता की पहचान है तो इसकी वजह वो बुनियाद है जो आचार्य शिवपूजन सहाय सरीखे व्यक्तित्व की देन है। ¨हदी साहित्य के अग्रणी साहित्यकारों में शुमार व साहित्य के शिव शिवपूजन सहाय की जन्मस्थली उनवांस गांव उपेक्षा का दंश झेल रहा है। इटाढ़ी-धनसोई मार्ग पर स्थित उनवांस गांव में 9 अगस्त 1893 में सहाय का जन्म हुआ था तथा मृत्यु 21 जनवरी 1963 को हुई।

साहित्य व पत्रकारिता जगत के शिव कहे जाने वाले आचार्य शिवपूजन सहाय की प्रारंभिक शिक्षा आरा में हुई। वहीं, वर्ष 1921 तक उन्होंने ¨हदी भाषा शिक्षक के रूप में अध्यापन कार्य किया। पत्रकारिता जगत में उनका प्रवेश वर्ष 1923 में हुआ। सहाय जी ने तब कोलकाता में 'मतवाला' नामक पत्र में संपादक की हैसियत से कार्य संभाला। एक साल बाद ही वे लखनऊ चले गये जहां पत्रिका 'माधुरी' का संपादन किया। इस दौरान उन्हें महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद का सानिध्य मिला और उनकी कई कहानियों का उन्होंने संपादन किया। कहा जाता है कि बिहारी अस्मिता पर आधारित 'देहाती दुनिया' की रचना उन्होंने इस क्रम में की। बाद में कुछ दिनों के लिये वाराणसी में उन्होंने स्वतंत्र पत्रकारिता भी की। बिहारी भूमि पर पत्रकारिता का आगाज उन्होंने भागलपुर सुल्तानगंज से प्रकाशित 'गंगा' का संपादन कर किया। वर्ष 1935 में उन्होंने लहेरियासराय में आचार्य रामलोचन शर्मा के पुस्तक भंडार से प्रकाशित 'बालक' के प्रकाशन की जिम्मेदारी ली। चार साल यहां गुजारने के बाद उन्होंने छपरा के राजेन्द्र कालेज में ¨हदी के प्रोफेसर के रूप में कार्य किया। इस दौरान उनकी पुस्तक 'विभूति' व 'माता का आंचल' ने उन्हें साहित्यकारों की जमात की अग्रिम पंक्ति में ला खड़ा किया।

आजादी के बाद बने राष्ट्रभाषा परिषद के सदस्य

आजादी के बाद वर्ष 1949 में वे बिहार राष्ट्रभाषा परिषद के सचिव बनाये गये। इस पद पर रहते हुए उन्होंने विभिन्न लेखकों के पचास से ज्यादा साहित्यिक रचनाओं को अपने संपादन में प्रकाशित कराया। बाद में परिषद के वे निदेशक बने। इस दौरान उन्होंने अपने संपादन में'¨हदी साहित्य और बिहार'के रूप में ऐसी विरासत गढ़ी जो आज भी विचारधारा को शब्दों के माध्यम से व्यक्त करने की बिहारी शैली का दर्पण है। साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए वर्ष 1960 में उन्हें पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 21 जनवरी 1963 को पटना में उन्होंने स्वर्ग लोक की ओर रुख किया। सहाय जी के मरणोपरांत भी 'वे दिन वे लोग','मेरा जीवन' व 'स्मृतिशेष' जैसी उनकी कालजयी रचनाएं प्रकाशित हुई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।