बाढ़ पीड़ितों के लिए एसजेवीएन ने दिए 25 लाख
सूबे में आए प्रलयंकारी बाढ़ की विभीषिका से जहां सैकड़ों लोग काल कवलित हो गए।
By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Sep 2017 03:04 AM (IST)Updated: Fri, 15 Sep 2017 03:04 AM (IST)
बक्सर। सूबे में आए प्रलयंकारी बाढ़ की विभीषिका से जहां सैकड़ों लोग काल कवलित हो गए। वहीं, लाखों लोग विस्थापितों का जीवन जीने को विवश हैं। वहीं, सरकार से लगायत गैर-सरकारी संस्थाएं पीड़ितों की मदद में तन-मन-धन से सहयोग कर रहे हैं। इस क्रम में चौसा पॉवर प्लांट एसजेवीएन के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ 25 लाख रुपये का चेक राज्य सरकार को सौंपा। वहीं, स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे द्वारा भी एक माह का वेतन पीड़ितों के सहायतार्थ प्रदान किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें