विज्ञान प्रदर्शनी सह बाल मेला में निखरी बच्चों की प्रतिभा
दियरांचल के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है। थोड़ी संजीदगी के साथ उचित मार्गदर्शन मिल जाता है।
बक्सर। दियरांचल के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है। थोड़ी संजीदगी के साथ उचित मार्गदर्शन मिला तो वे इतिहास रचने की क्षमता रखते है। उक्त बातें अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने रविवार को प्रखंड क्षेत्र के बड़का राजपुर गांव में संचालित ऑक्सफोर्ड कांवेंट में आयोजित विज्ञान प्रदर्शिनी सह बाल मेला कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में कही। उन्होंने कहा कि बच्चों द्वारा आपसी समन्वय से जो वैज्ञानिक आविष्कार किए गए हैं। यह उनकी उत्कृष्ट प्रतिभा को प्रदर्शित करता है।
प्रखंड विकास पदाधिकारी अर्चना कुमारी ने कहा कि आज के समय में विज्ञान को बढ़ावा देना देश के लिए सबसे बड़ी जरूरत है। इसके अलावा सिमरी पश्चिमी जिला परिषद प्रतिनिधि विजय कुमार मिश्र, जिला परिषद सदस्य अरविन्द प्रताप शाही ऊर्फ बंटी शाही, सेवानिवृत्त ¨वग कमांडर रामजी राय, उप प्रमुख भिखारी यादव, मुखिया मीरा देवी, निर्मल यादव, फूलचंद यादव, विनीत दूबे, मिथिलेश पाण्डेय, श्रीधर दूबे, गंगेश्वर पाठक, भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रवक्ता अम्पू राय सहित कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। इससे पूर्व स्कूल के निदेशक रूपेश चौबे ने आगत अतिथियों को पुष्पहार अर्पित कर सम्मानित किया। इसके पश्चात आगत अतिथियों द्वारा बारी-बारी से छात्र-छात्राओं द्वारा साइंस एग्जीविशन के तहत स्मार्ट सिटी, सोलर सिस्टम, ग्रीन इंडिया, लोटस टैम्पल, एयर पॉल्यूशन, ड्रीम सीटी, वॉल्केनो सहित कई प्रकार के लगे स्टॉलों का निरीक्षण किया गया। वर्ग छह की रिमझिम, सोनाली, खुशबू द्वारा बनाए गए पॉल्यूशन फ्री सिटी, स्मार्ट सिटी तथा वर्ग आठ के प्रशांत कुमार पाठक, अभिषेक यादव, रवि शंकर द्वारा सीवेज ट्रीटमेंट, विलेज कम सिटी, हाइड्रोलिक जेसीबी प्रोजेक्ट को सबने तारीफ की। कार्यक्रम का संचालन अनुप चौबे एचं स्कूल के प्राचार्य राकेश कुमार पाण्डेय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। साइंस एग्जीविशन के सफल आयोजन में शुभम चौबे, रूबी चौबे, ओपी शर्मा, केपी पाठक, सलोनी ¨सह, मीरा गुप्ता, मिथुन यादव सहित स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है। अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा कार्यक्रम में शामिल बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।