Move to Jagran APP

भाजपा ने चौरस्ता पर चलाया सफाई अभियान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर देश भर में चलाए जा रहे सवक्छता अभियान का असर अब शहरों ने निकलकर गांव-गिराव के चौक-चौहारों तथा गलियों तक भी पहुंचने लगा है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 06:49 PM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 06:49 PM (IST)
भाजपा ने चौरस्ता पर चलाया सफाई अभियान
भाजपा ने चौरस्ता पर चलाया सफाई अभियान

बक्सर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर देश भर में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान का असर अब शहरों ने निकलकर गांव-गिरांव के चौक-चौराहों तथा गलियों तक भी पहुंचने लगा है। मंगलवार को ब्रह्मपुर विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी भाजपा के वरिष्ठ नेता विवेक ठाकुर के नेतृत्व में ब्रह्मपुर चौरस्ता के आसपास सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें भाजपा के तमाम नेताओं ने हाथ में झाड़ू और कूड़ेदान उठाकर चौरस्ता के आसपास के मुख्य सड़क, दुर्गा स्थान पर सफाई अभियान चलाया। भाजपा नेताओं का स्वच्छता अभियान लोगों को बहुत रास आया। भाजपा नेता विवेक ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश में आजादी के समय अ¨हसा के साथ-साथ स्वच्छता का नारा दिए थे। जिस शहर, गांव और समाज में सफाई रहेगी। वहां का वातावरण भी स्वस्थ होगा। गांधीजी के सपनों को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में स्वच्छता अभियान का नारा दिया। जिसमें शहर से गांव तक के हर लोग अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। कई शहरों में गंदगी बहुत कम रह गई है। प्रधानमंत्री के अभियान से लोगों में सफाई के प्रति दिनोंदिन जागरूकता बढ़ रही है। सफाई अभियान में भाजपा के वरीय नेता नर्वदेश्वर तिवारी, ध्रुव तिवारी, धीरेन्द्र तिवारी उर्फ छोटे तिवारी, अतिपिछड़ा मंच के जिलाध्यक्ष शम्भू चंद्रवंशी, जिला परिषद प्रतिनिधि दिनेश तिवारी, मण्डल अध्यक्ष दिलीप चन्द्रवंशी, सरोज तिवारी, महामंत्री भुटेली तिवारी, महेश पाण्डेय, लक्ष्मण राय, शैलेन्द्र मिश्रा, आलोक तिवारी, शिवशम्भू पाण्डेय, मुखिया प्रतिनिधि विद्याभूषण ¨सह, विनोद उपाध्याय, संतोष ओझा, अर¨वद ओझा, जतुलि पाण्डेय, विधानसभा विस्तारक शर्मा जी, जीउत साह, ललन पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.