डी.के.कॉलेज के प्राचार्य का हुआ सासाराम तबादला
बक्सर। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई डुमरांव स्थित डी.के.कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ.धीरेन्द्र कुमार सिंह का तबादला सासाराम स्थित शेरशाह कॉलेज में हो गया। डॉ.सिंह के स्थान पर एमवी कॉलेज के प्राचार्य नवीन कुमार सिंह को डी.के.कॉलेज का अतिरिक्त प्रभार मिला है।
बक्सर। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई डुमरांव स्थित डी.के.कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ.धीरेन्द्र कुमार सिंह का तबादला सासाराम स्थित शेरशाह कॉलेज में हो गया। डॉ.सिंह के स्थान पर एमवी कॉलेज के प्राचार्य नवीन कुमार सिंह को डी.के.कॉलेज का अतिरिक्त प्रभार मिला है। शुक्रवार को डी.के.कॉलेज के प्राचार्य कक्ष में आयोजित एक सादे समारोह के बीच प्रभारी प्राचार्य डॉ.धीरेन्द्र सिंह द्वारा एमवी कॉलेज बक्सर के प्राचार्य को अपना कार्यभार सौंप दिया।
इस मौके पर एनसीसी के प्रभारी सह परीक्षा नियंत्रक डॉ.राजू मोची, प्रो.अरबिद कुमार सिंह, एनएसएस के प्रभारी डॉ.रमेन्द्र कुमार सिंह, पीटीआई अजीत कुमार सिंह के अलावा शिक्षकेत्तर कर्मियों में अखिलेश कुमार सिंह, विकास कुमार सिंह, रेवती रमण मिश्रा, अभिमन्यु सिंह, बृजेश प्रसाद, विशेश्वर सिंह, मनोज कुमार सिंह एवं आशीष ओझा आदि मौजूद थे। बाद में डॉ.सिंह अपने पैतृक कॉलेज शेरशाह कॉलेज, सासाराम में योगदान करने को कूच कर गए। गौरतलब हो कि, डॉ.धीरेन्द्र कुमार सिंह डी.के.कॉलेज में लगातार ढाई साल तक प्राचार्य पद पर रहकर कॉलेज की शैक्षणिक व्यवस्था में अविस्मरणीय योगदान दिया है। इनके कार्यकाल में कॉलेज में व्यवासायिक पाठ्यक्रम को बढ़ावा मिला। इसके पूर्व डॉ.सिंह लगातार 6 साल तक डी.के.कॉलेज के वर्सर पद पर भी कार्य कर चुके हैं।