मुख्यालय से गायब दर्जनभर अधिकारियों का डीएम ने रोका वेतन
जिलाधिकारी राघवेन्द्र ¨सह ने आनलाइन उपस्थिति सत्यापन के दरम्यान मुख्यालय से गायब रहने वाले एक दर्जन अधिकारियों के वेतन को स्थगित करने का आदेश जारी किया है।
बक्सर । जिलाधिकारी राघवेन्द्र ¨सह ने आनलाइन उपस्थिति सत्यापन के दरम्यान मुख्यालय से गायब रहने वाले एक दर्जन अधिकारियों के वेतन को स्थगित करने का आदेश जारी किया है। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के जद में डुमरांव एवं चौगाईं के प्रखण्ड श्रम प्रर्वतन पदाधिकारी, केसठ के प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी, चौगाईं के प्रखण्ड सहकारिता पदाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, केसठ के प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी, अंचलाधिकारी के अलावा इटाढ़ी अंचलाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखण्ड पशुपालन पदाधिकारी, प्रखण्ड पंचायती राज पदाधिकारी के अलावा डुमरांव के कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) शामिल हैं। गौरतलब हो कि, जिलाधिकारी राघवेन्द्र ¨सह ने गत दिनों 5 सितम्बर को आनलाइन उपस्थिति का सत्यापन किए जाने के दरम्यान विभिन्न प्रखण्ड के पांच अधिकारियों को मुख्यालय से गायब पाए जाने पर एक दिन का वेतन स्थगित करने का आदेश जारी किया था। वेतन स्थगन करने की कार्रवाई की जद में राजपुर के प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी, इटाढ़ी की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, नावानगर के पशुपालन पदाधिकारी, डुमरांव के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी एवं चौसा के पंचायती राज पदाधिकारी शामिल हैं। जिलाधिकारी ने जारी आदेश में कहा है कि पूर्व में निदेशित किया जा चुका है कि ऑनलाइन उपस्थिति की समीक्षा पूर्वाह्न 10 बजे से 10.30 की जाएगी। बावजूद, मुख्यालय से गायब रहना अनुशासनहीनता एवं स्वेच्छाचारिता का परिचायक है।