Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री की टिप्पणी पर बिफरी रालोसपा, फूंका पुतला

विगत गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा को अभद्र शब्द कहने पर रालोसपा कार्यकर्ताओं में बवाल मच गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 05:26 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 05:26 PM (IST)
मुख्यमंत्री की टिप्पणी पर बिफरी रालोसपा, फूंका पुतला
मुख्यमंत्री की टिप्पणी पर बिफरी रालोसपा, फूंका पुतला

बक्सर । विगत गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा को अभद्र शब्द कहने पर रालोसपा कार्यकर्ताओं में बवाल मच गया। इसके तहत शुक्रवार को प्रखण्ड रालोसपा कार्यकर्ताओं द्वारा आक्रोश में सीएम का पुतला फूंक आक्रोश जताया गया और जमकर नारेबाजी की गई। बताया गया कि शनिवार को पटना में कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध के तहत पैदल मार्च निकाला जाएगा। प्रखण्ड अध्यक्ष बिहारी चौहान एवं जिला उपाध्यक्ष प्रकाश कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा अखौरीपुर गोला स्थित तिमुहानी पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अमर्यादित और अभद्र भाषा का प्रयोग मुख्यमंत्री को नहीं करना चाहिए। नीतीश कुमार ने रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति नीच शब्द का प्रयोग कर उन्हें अपमानित किया गया है। इस तरह की टिप्पणी से पूरा कुशवाहा समाज आहत है। इस मौके पर प्रेमचन्द कुशवाहा, ¨पटू गुप्ता, द्वारिका ¨सह, सुबोध कुशवाहा, बहादुर, शिवकुमार ¨सह कुशवाहा, बबलू चौधरी, शम्भू चौधरी आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.