चौगाईं में रबी महोत्सव के दौरान कृषकों ने किया सवाल
प्रखंड परिसर में शनिवार को रबी महाअभियान सह महोत्सव 2018 का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न पंचायतों से सैकड़ों किसानों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराई।
बक्सर । प्रखंड परिसर में शनिवार को रबी महाअभियान सह महोत्सव 2018 का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न पंचायतों से सैकड़ों किसानों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराई। रबी महोत्सव का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख ऋषिकांत ¨सह, प्रखंड विकास पदा. सैयद सरफराजुद्दीन अहमद, सहकारिता पदा. रंजीत कुमार एवं सांख्यिकी पदा. ब्रजेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वल्लित कर किया।
रबी महोत्सव 2018 प्रखंड प्रमुख की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। आयोजित कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित कृषि अधिकारियों द्वारा किसानों को सरकार द्वारा संचालित कृषि रोड मैप, गेहूं की समय से बोआई एवं कम लागत में अधिक उत्पादन के लिए किसानों को जानकारी दी गई। किसानों की समस्याओं को लेकर स्थानीय जिला पार्षद अर¨वद प्रताप शाही द्वारा जिला पदाधिकारी से बात कर मंच से ही स्पष्ट किया गया कि फसल क्षतिपूर्ति एवं फसल सहायता अनुदान के लिए किसान पुराने लगान रसीद या फिर बिना रसीद के भी अंचल कार्यालय से एलपीसी प्राप्त कर सकते हैं। जिला पार्षद की इस पहल को लेकर क्षेत्रीय किसानों में खुशी की लहर है।