यात्रियों के वेश में सफर करेंगे रेल पुलिस के जवान
पर्व में घर आने वाले यात्रियों को नशाखुरानों से बचाने के लिए रेल पुलिस ने विशेष रणनीति तैयार की है। 21 अक्तूबर से तिन टीमो को दीनदयाल जक्शन आनन्द बिहार और हावड़ा जक्शन के लिए रवाना हो जाएगी। इसके तहत ट्रेन में यात्रियों के साथ रेल पुलिस के जवान यात्री के वेश में सफर कर रहे हैं। दिल्ली मुंबई गुजरात तथा हावड़ा
बक्सर। पर्व में घर आने वाले यात्रियों को नशाखुरानों से बचाने के लिए रेल पुलिस ने विशेष रणनीति तैयार की है। 21 अक्तूबर से तीन टीमों को दीनदयाल जक्शन, आनन्द बिहार और हावड़ा जक्शन से रवाना किया जाएगा। ट्रेन में यात्रियों के साथ रेल पुलिस के जवान यात्री के वेश में सफर करेंगे। दिल्ली, मुंबई, गुजरात तथा हावड़ा से आनेवाली बिहार की सभी ट्रेनों में रेल पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है।
दरअसल, पर्व-त्योहार के दौरान नशाखुरानी गिरोह की सक्रियता बढ़ जाती है। नशाखुरानी गिरोह के लोग वैसे यात्रियों को अपना निशाना बनाते हैं जो सामान्य कोच में सफर करते हैं। बताते चलें कि, छठ और दीपावली पर्व को लेकर प्रदेश से पर्व मनाने लोग अपने गांव-घर लौट रहे हैं। इस दौरान नशाखुरानी गिरोह भी सक्रिय रहता है और घर लौट रहे यात्रियों को निशाना बनाता है। रेल एसपी सुजीत कुमार ने बताया कि रेलवे पुलिस का मुख्य उद्देश्य है कि यात्री अपने गंतव्य तक सुरक्षित पहुंच जाएं। पर्व को देखते हुए भारी संख्या में बिहार तथा अन्य राज्यों में पुलिस पदाधिकारी के साथ सैकड़ों जवान लगाए गए हैं। जवानों को मुख्य रूप से सामान्य कोच में सफर करनेवाले यात्रियों को जागरूक करना है कि किसी अनजान यात्री के साथ खानपान न करें। साथ ही यात्रियों के वेश में होने के कारण असामान्य हरकत होने पर वे लोग त्वरित कार्रवाई भी कर सकेंगे। जवानों को आनंद बिहार और कानपुर स्टेशनों से बिहार आने वाली ट्रेनों में सवार कराया जा रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सामान्य बोगी में नशाखुरान यात्रियों को ज्यादा निशाना बनाते हैं। इसलिए, इन बोगियों में विशेष नजर रखी जा रही है।