यातायात पुलिस को मिला पोस्ट का तोहफा
नगर थाना चौक पर शुक्रवार को नवनिर्मित यातायात पोस्ट का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर सदर एसडीओ केके उपाध्याय के साथ ही सदर डीएसपी सतीश कुमार तथा इंजीनियर दुलीचंद अग्रवाल ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।
बक्सर । नगर थाना चौक पर शुक्रवार को नवनिर्मित यातायात पोस्ट का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर सदर एसडीओ केके उपाध्याय के साथ ही सदर डीएसपी सतीश कुमार तथा इंजीनियर दुलीचंद अग्रवाल ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। नया यातायात पोस्ट के स्थापित होने से आम जनता के साथ ही पुलिस कार्याें में सुविधा होने की उम्मीद जताई जा रही है। कड़ाके की ठंड हो या आग उगलती गर्मी या हो भीषण बरसात, हर मौसम में यातायात पुलिस को खुले आकाश के नीचे खड़े होकर अपनी जिम्मेवारियां निभानी पड़ती थी। ड्यूटी पर तैनात सिपाही ही इस बात का बखान कर सकता है कि कितनी परेशानियों में रहते हुए उसे अपनी जिम्मेवारियों को निभाना पड़ता था। ऐसे में यातायात प्रभारी अंगद ¨सह ने सिपाहियों की इस समस्या को महसूस करते यातायात पोस्ट का निर्माण करने का फैसला लिया। इसके लिए अधिकारियों से अनुमति मिलने के बाद सबसे पहली आवश्यकता हुई फंड की। जिसके लिए मदद करने को रेडक्रॉस के साथ ही बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठान आगे आए। और थाना चौक के ठीक बगल में इसका निर्माण किया गया। सबकुछ तैयार हो जाने के बाद शुक्रवार को इसका विधिवत अधिकारियों की मौजूदगी में उद्घाटन के बाद यातायात पुलिस को इसे सौंप दिया गया। इस अवसर पर सदर एसडीओ केके उपाध्याय ने स्थाई पोस्ट को ऐतिहासिक बताते हुए इसके बन जाने से भटके हुए लोगों को मदद मिलने की उम्मीद जताई। वहीं सदर डीएसपी सतीश कुमार ने बताया कि इस पोस्ट के बन जाने से यातायात नियंत्रण में विशेष सुविधा मिलेगी और काम करना आसान साबित होगा। मौके पर यातायात निरीक्षक अंगद ¨सह ने बताया कि जब उन्होंने पहली दफा यातायात का प्रभार ग्रहण किया था तभी सिपाहियों की परेशानी को देखते हुए उन्होंने स्थाई पोस्ट बनवाने की सोच रखी थी। पर फंड के अभाव में वो चुप थे। जबकि फंड का मार्ग प्रशस्त होते ही इसका निर्माण हो गया। उन्होंने बताया कि इसके निर्माण में विशेष रूप से रेडक्रॉस के सचिव डा. श्रवण कुमार के साथ ही हनुमान प्रसाद अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा है। वहीं, निर्माण में उनके एएसआई मिथिलेश झा का सराहनीय प्रयास रहा। जिनके योगदान के बिना इसका निर्माण संभव नहीं था। इस अवसर पर रेडक्रास के अध्यक्ष डॉ. आशुतोष कुमार, सचिव डॉ. श्रवण कुमार, हनुमान प्रसाद अग्रवाल, मनोज यादव, बंटी शाही, डॉ. शशांक शेखर, कुमार नयन, दाीपचंद दास आदि अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।