विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्वा और टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का बदला टाइम, सफर पर निकलने से पहले चेक करें शेड्यूल

Published: Sun, 10 May 2026 06:45 PM (IST)

भारतीय रेलवे ने बुनियादी ढांचे के सुधार और रखरखाव कार्यों के कारण पूर्वा और टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के परिचालन समय में बदलाव किया है।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. बुनियादी ढांचे के सुधार के कारण ट्रेनों के समय में बदलाव।

  2. पूर्वा एक्सप्रेस 16 मई को 4 घंटे 20 मिनट देरी से।

  3. यात्री यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचें।

जागरण संवाददाता, बक्सर। भारतीय रेलवे के बुनियादी ढांचे में सुधार और रखरखाव कार्यों के चलते आगामी सप्ताह में कई प्रमुख ट्रेनों के परिचालन समय में बड़े बदलाव किए गए हैं।

रेल प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस और टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस अप और डाउन को विभिन्न तिथियों पर समय का पुनर्निर्धारण किया गया है।

ट्रैफिक इंचार्ज विंध्याचल पांडेय ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों के पुनर्निर्धारण विभाग द्वारा किया गया है। जानकारी के अनुसार 12304 नई दिल्ली–हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन 16 मई को नई दिल्ली स्टेशन से अपने निर्धारित समय से 4 घंटे 20 मिनट की देरी से रवाना होगी।

देरी से चलेगी टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस

वहीं, 18183 टाटानगर–बक्सर एक्सप्रेस 10 मई को 2 घंटे, 14 मई को 3 घंटे, 15 मई को 2 घंटे 45 मिनट, 16 मई को 3 घंटे 45 मिनट, 17 मई को 2 घंटे 05 मिनट देरी से चलेगी।

वहीं, 18184 बक्सर से 10 मई को 3 घंटे, 17 मई को 4 घंटे 40 मिनट की भारी देरी से बक्सर से खुलेगी। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे स्टेशन निकलने से पहले एनटीईएस के माध्यम से अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति की जांच अवश्य कर लें।

यात्रा करने से पहले वेबसाइट पर जांच ले जानकारी

अचानक हुए इस बदलाव से लंबी दूरी के यात्रियों को असुविधा हो सकती है। इसलिए समय का विशेष ध्यान रखें। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि परिचालन संबंधी आवश्यकताओं और सुरक्षा कार्यों के कारण यह निर्णय लिया गया है।

ट्रेनों के पुनर्निर्धारण से जुड़ी अधिक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें- पूर्णिया कोर्ट और सहरसा से आनंद विहार जाने वाली स्पेशल ट्रेनों के यात्रा समय में कमी, बिहार के यात्रियों के लिए खुशखबरी