Move to Jagran APP

सिवान के भटके बालक को पुलिस ने परिजनों को सौंपा

सिवान जिला के रहनेवाले छात्र चुनमुन गोंड़ (10 वर्ष) पिता संजय गोंड़ को राजपुर पुलिस ने सूचित कर इसे परिजनों के हवाले कर दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ¨सह ने बताया कि चुनमुन गोंड़ गांव किशनपुर था

By JagranEdited By: Published: Mon, 07 Jan 2019 11:05 PM (IST)Updated: Mon, 07 Jan 2019 11:05 PM (IST)
सिवान के भटके बालक को पुलिस ने परिजनों को सौंपा
सिवान के भटके बालक को पुलिस ने परिजनों को सौंपा

संस, राजपुर (बक्सर) : सिवान जिला के रहने वाले छात्र चुनमुन गोंड़ (10 वर्ष) पिता संजय गोंड़ को राजपुर पुलिस ने बरामद कर उसके परिजनों को सूचित कर उसे परिजनों के हवाले कर दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ¨सह ने बताया कि चुनमुन गोंड़ गांव किशनपुर थाना दरौली जिला सिवान विगत एक सप्ताह से घर से गायब था। उसकी काफी खोजबीन की जा रही थी। यह छात्र अज्ञानतावश भटककर रविवार की शाम राजपुर प्रखंड मुख्यालय पहुंच गया था। क्षेत्र में अंजान किशोर को देखकर ग्रामीणों ने राजपुर थाना परिसर पहुंचा दिया, जहां बच्चे से पूरी जानकारी लेने के बाद राजपुर थानाध्यक्ष ने सिवान जिला के दरौली अफसर इंचार्ज को सारी जानकारी से अवगत कराए। इसके बाद सोमवार को वहां से आए परिजनों को सौंप दिया गया। छात्र को लेने आए परिजन काफी खुश थे और राजपुर पुलिस का को साधुवाद दे रहे थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.