लड़की को प्रेम करने की मिली ये सजा, मां-बाप ने ही गला घोंटकर मार डाला
बक्सर के एक गांव में मां-बाप ने अपनी ही बेटी को गला घोंटकर मार डाला, उसका कुसूर इतना था कि उसे एक लड़के से प्यार था और मना करने के बाद भी वह पिता की इज्जत की परवाह नहीं करती थी।
By Kajal KumariEdited By: Published: Sat, 19 May 2018 11:26 AM (IST)Updated: Sat, 19 May 2018 10:41 PM (IST)
बक्सर [जेएनएन]। गांव की पोखर में 15 वर्षीय किशोरी का शव मिला। पुलिस की जांच में पता चला कि उसे उसके मां-बाप ने ही गला घोंटकर मार दिया था, क्योंकि वह पड़ोस के एक लड़के से प्रेम करती थी। समझाने के बाद भी वह इस संबंध को समाप्त करने पर सहमत नहीं थी। पुलिस ने मां-बाप को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बुधवार को पोखर में लड़की का शव मिला था। शव को पुलिस ने पोस्र्टमार्टम के लिए भेजा था, लेकिन देर शाम तक उसकी पहचान नहीं हो पाई थी। कुछ लोगों ने सूचना दी कि किशोरी गांव की है। इसके आधार पर पुलिस ने किशोरी के पिता और मां को हिरासत में लेकर पूछताछ किया है।
पहले तो वे कुछ भी बताने से इन्कार करते रहे। जब सख्ती की गई, तो वे रोने लगे। बताया कि हत्या के 24 घंटे बाद शव को पानी में फेंका गया था। उन्होंने लड़की को इसलिए मार डाला, क्योंकि समाज में उनकी प्रतिष्ठा धूमिल हो रही थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें