कृषि योजनाओं की जानकारी देने किसानों के घर तक पहुंचेंगे अधिकारी
र : किसानों की आमदनी दोगुना करने को लेकर सरकार द्वारा किसान हितकारी अनेक योजनाएं चलाई जा रही है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 07:14 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 07:14 PM (IST)
बक्सर। किसानों की आमदनी दोगुना करने को लेकर सरकार द्वारा किसान हितकारी अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। पीएम और सीएम के सपनों को साकार करने के लिए कृषि विभाग किसान चौपाल लगाएगा।
किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए कृषि विभाग पंचायतों में चौपाल लगाकर जानकारी देगा। इस कड़ी में कृषि विभाग द्वारा सभी प्रखंडों का रोस्टर तैयार कर लिया गया है। किसान चौपाल 20 नवंबर से 5 दिसंबर तक सभी प्रखंड के प्रत्येक पंचायत तक किसानों के बीच पहुंचेगा। यह जानकारी जिला कृषि पदाधिकारी कृष्णानंद चक्रवर्ती ने दी। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग के अधिकारी किसानों के बीच पहुंचकर उन्हें यथोचित जानकारी देंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें