शाहबाद के विकास से समझौता नहीं करेगी जविपा
बक्सर समेत पूरा शाहाबाद जिला केंद्र व राज्य की सरकार से उपेक्षित है। यहीं वजह है कि हम विकास कार्यों में काफी पिछड़ रहे हैं। चुनाव का समय आ गया है। अब नेताओं को भी यहां की ¨चता सताने लगी है। मगर जब काम का समय था, तब उन्होंने यहां की जनता की सुध लेनी भी जरूरी नहीं समझी।
बक्सर । बक्सर समेत पूरा शाहाबाद जिला केंद्र व राज्य की सरकार से उपेक्षित है। यहीं वजह है कि हम विकास कार्यों में काफी पिछड़ रहे हैं। चुनाव का समय आ गया है। अब नेताओं को भी यहां की ¨चता सताने लगी है। मगर जब काम का समय था, तब उन्होंने यहां की जनता की सुध लेनी भी जरूरी नहीं समझी। मगर जनतांत्रिक विकास पार्टी अब विकास से समझौता नहीं करेगी। इसलिए अपने चुनाव चिह्न सिलाई मशीन के साथ जनता के बीच है। उक्त बातें गुरुवार को चौसा के दुर्गामंदिर व तियरा बाजार में प्रजातान्त्रिक विकास पार्टी के प्रखण्डस्तरीय कार्यक्रम के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि देश के नेताओं ने महिला सशक्तीकरण के नाम पर हमेशा से महिलाओं का शोषण किया है। इसके कई उदाहरण आज देखने को मिल रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवविलास प्रसाद तथा मंच संचालन ललन चौहान ने किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार मंडल ,प्रदेश उपाध्यक्ष जगनारायन ¨सह, युवा प्रदेश अध्यक्ष संतोष यादव, रवि प्रकाश, चक्रवर्ती चौधरी, कुशावती चौधरी, राजा यादव, हीरालाल चौधरी, पूर्व प्रमुख दिनेश प्रसाद, जगदम्बा नट, डॉ.नंदू चौधरी अनिल कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।