नीतीश बताएं, कहां है कानून का राज- अनिल
राजपुर के लक्ष्मणडेरा गांव में गुरुवार की देर रात तीन लोगों की हत्या के बाद कानू
बक्सर : राजपुर के लक्ष्मणडेरा गांव में गुरुवार की देर रात तीन लोगों की हत्या के बाद कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। जनतांत्रिक लोकहित पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार ने घटना की ¨नदा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बताएं कि राज्य में कहां है कानून का राज? उन्होंने कहा की आए दिन सूबे में बड़ी आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। बक्सर जैसे शांत जिले में भी अपराधी कानून व्यवसथा को चुनौती दे रहे हैं।
वहीं, भाजपा ने भी घटना पर गंभीर सवाल उठाए हैं। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य परशुराम चतुर्वेदी व प्रदीप दूबे ने कहा कि सूबे की कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है। सरकार शराबबंदी के बाद से राज्य में आपराधिक घटनाएं कम होने का दवा कर रही है। परंतु, केवल बक्सर में ही शराबबंदी के एक साल पूरे होने के बाद केवल पन्द्रह दिनों के भीतर ताबड़तोड़ आपराधिक वारदातों से उसके दावे की पोल खुल गई है।