कुख्यात छांगुर मुसहर गिरफ्तार
बक्सर। मुफस्सिल थाना पुलिस रविवार की देर शाम लगभग छह बजे गुप्त सूचना के आधार पर कुख्यात छ
बक्सर। मुफस्सिल थाना पुलिस रविवार की देर शाम लगभग छह बजे गुप्त सूचना के आधार पर कुख्यात छांगुर मुसहर को गंगा किनारे से घेर कर गिरफ्तार कर लिया। उसकी पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी। वह जिला सहित उत्तर प्रदेश के कई जिले का वांटेड हैं। उसके पास से एक देशी कट्टा सहित दो जिन्दा कारतूस पुलिस ने बरामद किया है। उससे पूछताछ चल रही है।
पिछले महिने महदह में हुए हत्याकाण्ड में पुलिस को इसके संलिप्त होने की भनक मिली थी। तभी से पुलिस उसे तलाश रही थी। दिलदार नगर थाने में उसके विरुद्ध लूट व चोरी की घटना मामले में प्राथमिकी दर्ज है। चोरी की घटना को अंजाम देने के क्रम में इसका एक साथी विनोद मुसहर पुलिस के हत्थे चढ़ गया था। उसी ने इसके संबंध में पुलिस को जानकारी दी थी। तभी से उत्तर प्रदेश पुलिस को भी इसकी तलाश है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह जिले में किसी घटना को अंजाम देने के लिए आया था।