जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही लक्ष्य : अश्विनी चौबे
मै एक साथ तीन माताओं का पुत्र हूं। एक जन्म देने वाली माता, दूसरी जन्मभूमि भागलपुर की मिट्ट
बक्सर। मै एक साथ तीन माताओं का पुत्र हूं। एक जन्म देने वाली माता, दूसरी जन्मभूमि भागलपुर की मिट्टी और तीसरी माता बक्सर की भूमि है। जिसने मिट्टी को मूरत का देने का काम किया। बक्सर की भूमि का मैं सदैव ऋणी रहूंगा। वैसे तो पूरा भारत भूमि ही अर्पण, तर्पण और समर्पण की भूमि है। लेकिन मिनी काशी कहे जाने वाली बक्सर गुरु श्रेष्ठ विश्वमित्र की तपोभूमि और भगवान राम की शिक्षास्थली की इस भूमि की अपनी अलग ही महत्ता है। इस धार्मिक एवं एतिहासिक भूमि ने मुझे संसद में भेज कर कृतार्थ किया है। इसके लिए मैं पूरी क्षेत्र की जनता का आभारी हूं।
उक्त बातें भाजपा वरीय नेता सह केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने प्रखंड के भरखर में भागवत ज्ञान सप्ताह यज्ञ के समापन समारोह में शिरकत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जनता जिस उद्देश्य और अपेक्षा से हमें चुनकर संसद में भेजा है। उन उम्मीदों को कभी भी टूटने नहीं दूंगा। वहीं, झारखण्ड उच्च न्यायलय के न्यायाधीश डॉक्टर एसएन पाठक ने संबोधित करते हुए कहा कि जो मनुष्य अपनी मिट्टी, अपने पूर्वजों का इतिहास को भूला देता है। वह न तो अपने वर्तमान के लक्ष्य को प्राप्त कर पाता है, न ही उसका कोई इतिहास बन पाता है। इसलिए अपने ऐतिहासिक धरोहरों को संजोए रखें। जाने माने उद्योगपति और युवा समाजसेवी अखिलेश पाण्डेय और बिहार के होमगार्ड के डीजी गुप्तेश्वर पाण्डेय ने भी कार्यक्रम में अपने विचार रखे। इसके पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री का वरीय समाजसेवी शमशेर पाठक के नेतृत्व में गाजे-बाजे और फूल-माला के साथ भव्य तरीके से स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा के वरीय नेता सह बुद्धिजीवी मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष शम्भूनाथ पांडेय,सत्येंद्र कुंवर, जिला महामंत्री राजाराम पाण्डेय, इंद्रजीत बहादुर ¨सह, सरोज तिवारी, हरिश्चंद्र पाठक, मुनमुन पाठक, अजय कुमार पाठक, चन्द्रशेखर पाठक, दुर्गाचरण मिश्र, शम्भू चन्द्रवंशी, सोनू दुबे, अनु तिवारी, रोहित पाठक, अजय उपाध्याय, ताड़केश्वर पाठक, राजेश पाठक, दिलीप चन्द्रवंशी, विक्की दुबे सहित अनुमंडलाधिकारी प्रमोद कुमार, डीएसपी कमलापति ¨सह, थानाध्यक्ष दयानन्द ¨सह सहित अन्य उपस्थित थे।