जदयू की बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा
सोमवार को जदयू कार्यकारिणी की बैठक स्थानीय नगर भवन में हुई।
बक्सर। सोमवार को जदयू कार्यकारिणी की बैठक स्थानीय नगर भवन में हुई। बैठक में पार्टी सुप्रीमो नीतीश कुमार के शराबबंदी के बाद दहेज प्रथा के खिलाफ आह्वान को कार्यकर्ताओं ने जमकर सराहा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री के दोनों आह्वान का सुंदर परिणाम सामने आने लगा है। कई लोग बिना दहेज के अपने बेटा-बेटी की शादी की घोषणा कर मुख्यमंत्री के आह्वान को मजबूत कर रहे हैं। राज्यहित के लिए जरूरी है कि इस आह्वान का जमकर प्रचार-प्रसार हो। जिससे बिहार का उत्थान हो सके। बैठक में उपस्थित विधायक ददन यादव ने कार्यकर्ताओं से एकता बनाए रखने के साथ ही संगठन की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सार्थक प्रयासों से विकास हो रहा है। जदयू नेता दिनेश ¨सह ने बक्सर लोकसभा को भाजपा की झोली से निकाल कर जदयू के खाते में डालने की मांग की। बैठक में पार्टी के संगठन को पंचायतस्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया गया। बैठक में पार्टी के जिला अध्यक्ष रामव्यास ¨सह, कमलेश ¨सह, मनोज ¨सह, सोनू प्रसाद, प्रीति पटेल, बीरेंद्र कुशवाहा, अनिल केशरी, विशोका चंद, संजय चंद्रवंशी, बिनोद ¨सह, विजय यादव, गोपालजी गुप्ता, नंदजी गांधी, ललन शर्मा, छोटक शर्मा, रामबचन ¨सह, लक्ष्मण तुरहा, बीरेंद्र ¨सह लाला, अशोक मिश्र, बिजली राम आदि थे।