मनोज यादव बने पीडीएफ के जिलाध्यक्ष
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को गोयल धर्मशाला में फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पद का चुनाव सर्वसम्मति के साथ संपन्न हुआ।
बक्सर : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को गोयल धर्मशाला में फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पद का चुनाव सर्वसम्मति के साथ संपन्न हुआ। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्म्द असलम की मौजूदगी में आयोजित चुनाव के दौरान चौसा थर्मल पावर के मजदूर यूनियन के महामंत्री डॉ. मनोज यादव को जिलाध्यक्ष पद के लिए चुना गया।
पूर्व के जिलाध्यक्ष पर पहले से ही संगठन के प्रति कार्य नही करने समेत संगठन के प्रति जवाबदेह नही होने के आरोप लगाते हुए अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। इसको ले नए जिलाध्यक्ष के चुनाव की तिथियां पहले से ही निर्धारित की गई थी। जिसमें संगठन के नेता लक्ष्मीनारायण यादव समेत प्रदेश अध्यक्ष की भी मौजूदगी रही। बैठक के दौरान अविश्वास प्रस्ताव के मुद्दे पर एक बार फिर से चर्चा की गई। बावजूद इसके सदस्यों की सहमति नही बनने पर नए जिलाध्यक्ष के रूप में डा. मनोज यादव का चयन किया गया। बैठक को संबोधित करते डॉ. यादव ने कहा कि संगठन की मजबूती के प्रति वो हमेशा प्रतिबद्ध रहेगें और संगठन के हितों की रक्षा करते रहेंगे। साथ ही संगठन की जो भी समस्याएं होंगी उसके निष्पादन के अपने स्तर से हमेशा प्रयासरत रहेंगे। इस दौरान अध्यक्ष पद के अलावा संगठन के सचिव पद के लिए लालसाहेब ¨सह को चुना गया। इस मौके पर कमेटी के सदस्यों नितेश उपध्याय, हृदयानंद मिश्र, सुरेंद्र प्रसाद, जवाहर प्रसाद, व्यासमुनी राय, नथुनी प्रसाद वर्मा आदि लोगों ने नए अध्यक्ष को चुने जाने पर बधाई दी।
वहीं, दूसरी ओर संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण चौबे ने विज्ञप्ति जारी कर इस बात की जानकारी दी है कि उनकी अध्यक्षता में संगठन की वार्षिक बैठक उक्त धर्मशाला में ही आयोजित की गई। जिसमें प्रखंड अध्यक्ष के अलावा कार्यसमिति सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान समिति द्वारा संगठन विरोधी कार्य करने वाले सदस्यों को निष्कासित करने की कार्रवाई की गई। इसकी जानकारी प्रदेश महामंत्री को दिए जाने का भी जिक्र किया है। इस दौरान इस बात की भी चर्चा की गई कि डीलर एसोसिएशन का नेता कोइ डीलर ही होगा न कि कोई बाहरी व्यक्ति। वहीं, दूसरी ओर नए चुने गए नेता को दलाल कहकर संबोधित किया गया। बैठक के दौरान संगठन की अन्य गतिविधियों पर भी चर्चा की गई।