Move to Jagran APP

संगीत की सुर-सरिता में रातभर श्रोताओं ने लगाए गोते

बखूबी निभाया। कार्यक्रम में जिलापार्षद केदार यादव भरत मिश्रा नीरज पाठक सरोज तिवारी जगनारायण यादव निर्मल यादव विनोद राय गोविन्?दजी तिवारी हरेन्?द्र मिश्र बंधन मिश्र बाचा मिश्र नारद मिश्र शैलेन्?द्र गायक विष्णु ओझा अशोक मिश्रा विनय मिश्रा भोला ओझा विमलेश ओझा श्रीभगवान ओझा सहित कई गणमान्?य लोग मौजूद थे। इससे पूर्व ब्रह्मबाबा सेवा समिति द्वारा कार्यक्रम में शिरकत किए अतिथियों को अंगवस्?त्र से सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Oct 2019 05:48 PM (IST)Updated: Wed, 16 Oct 2019 06:15 AM (IST)
संगीत की सुर-सरिता में रातभर श्रोताओं ने लगाए गोते
संगीत की सुर-सरिता में रातभर श्रोताओं ने लगाए गोते

बक्सर । अंचल के छोटका सिंहनपुरा गांव में सोमवार की रात गंगाधारी ब्रह्मा बाबा वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणरी देवी, डुमरांव विधायक ददन पहलवान, भाजपा जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह एवं संतोष मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

loksabha election banner

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री चौबे ने कहा कि संगीत सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं, वरन आम जीवन शैली का प्राचीन साहित्य है। लेकिन, आज जिस तरह के संगीत समाज में प्रस्तुत किए जा रहे हैं, उससे हमारी सभ्यता, संस्कृति एवं भोजपुरी भाषा की गरिमा कलंकित हो रही है। उन्होंने ब्रह्मा बाबा के समीप पोखरे का तत्काल जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कराने का भी आश्वासन दिया। वहीं, डुमरांव विधायक ने कहा कि विश्वस्तर पर भोजपुरी भाषा को पहचान दिलाने वाले गायकों को यूपी की तरह बिहार में भी राजनीति के क्षेत्र में उचित प्रतिनिधित्व का मौका मिले। वहीं, महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि देवी ने संगीत को भारतीय संस्कृति का धरोहर करार दिया। कार्यक्रम की शुरूआत भोजपुरी के चर्चित कत्थक गायक प्रद्युम्न परदेसी द्वारा प्रस्तुत देवी वंदना से हुआ। उसके बाद उन्होंने रामायण, महाभारत सहित कई अन्य धर्मग्रंथों से जुडे विभिन्न पौराणिक आख्यानों को गीत-संगीत के माध्यम से प्रस्तुत कर उपस्थित जनमानस को भाव-विभोर कर दिया। वहीं, दूसरे व्यास कमलबास कुंवर ने भी समिश्रित गीतों से श्रोता समाज को सारी रात भरपूर मनोरंजित किया। जबकि, मंच संचालन ताड़केश्वर ब्रदर एवं शशि बावला ने बखूबी निभाया। कार्यक्रम में जिलापार्षद केदार यादव, भरत मिश्रा, नीरज पाठक, सरोज तिवारी, जगनारायण यादव, निर्मल यादव, विनोद राय, गोविन्दजी तिवारी, हरेन्द्र मिश्र, बंधन मिश्र, बाचा मिश्र, नारद मिश्र, शैलेन्द्र, गायक विष्णु ओझा, अशोक मिश्रा, विनय मिश्रा, भोला ओझा, विमलेश ओझा, श्रीभगवान ओझा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। इससे पूर्व ब्रह्माबाबा सेवा समिति द्वारा कार्यक्रम में शिरकत किए अतिथियों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.