एनडीए की जीत पर डुमरांव में निकला जुलूस
पूरे देश में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर बुधवार को महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पिकी पाठक के नेतृत्व में विजय जुलूस निकाला गया। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर खुशियों का इजहार किया।
बक्सर । पूरे देश में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर बुधवार को महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पिकी पाठक के नेतृत्व में विजय जुलूस निकाला गया। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर खुशियों का इजहार किया। महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश की जनता ने सबका साथ, सबका विकास को स्वीकार कर ऐतिहासिक जनादेश दिया है। इस दौरान एक साथ होली और दिवाली का नजारा डुमरांव की सड़कों पर देखने को मिला। कार्यकर्ता अबीर-गुलाल के साथ जमकर पटाखे फोड़े। वहीं, एक-दूसरे को गले लगा जीत की बधाईयां दी। यह सिलसिला मतगणना के दूसरे दिन सुबह से शुरू होकर शाम तक चलता रहा। पूरे देश में भाजपा को मिली प्रचंड जीत के बाद जमकर अबीर-गुलाल उड़ा तथा मिठाईयां बांटकर लोगों ने खुशियों का इजहार किया। नगर के विभिन्न चौक-चौराहों सहित इलाके के विभिन्न भागों में काफी उत्साह देखने को मिला। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं में सुनीता राय, प्रीति पटेल, समरावती देवी, संध्या पांडेय, डॉली कुमारी, मिथिलेश राय, बिट्टू उपाध्याय, अमित कुमार, सूर्यकांत उपाध्याय, सत्येंद्र उपाध्याय, संतोष जायसवाल, दामोदर साह एवं संतोष शाह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर जीत पर जश्न मनाया। वहीं राज परिवार के युवराज चंद्रविजय सिंह, महाराजा कुमार शिवांग विजय सिंह ने नरेन्द्र मोदी के साथ ही स्थानीय सांसद अश्विनी कुमार चौबे को जीत की बधाई दी है। उधर, चौगाईं में प्रखंड भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गुरुवार की जीत पर जमकर खुशियों का इजहार किया। इस मौके पर देवीदयाल सिंह, विजयशंकर तिवारी, इंद्रदेव पांडेय, कपिलमुनि पांडेय, नंदलाल पंडित, धर्मदेव तिवारी, संतोष पांडेय, लोजपा नेता सीताराम सिंह, संतोष तिवारी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे। भांजे की जीत पर फफदर में जश्न का माहौल संवाददाता, चौगाईं (बक्सर) : शुक्रवार की सुबह प्रखंड क्षेत्र के फफदर गांव में जश्न का माहौल था। गांव के लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर और मिठाईयां बांटकर खुशियों का इजहार कर रहे थे। वजह था पूरे देश में जहां एनडीए को प्रचंड बहुमत मिला। वहीं, इस गांव के भांजा सुनील कुमार सिंह चतरा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर अपने मामा गांव के नाम को रोशन किया है। चतरा (झारखंड) से सांसद चुने गए सुनील कुमार सिंह अपने मामा रामेश्वर सिंह एवं ममेरे भाई तथा मसर्हियां पंचायत के पूर्व सरपंच सुभाष सिंह के घर रहकर बचपन बिताए हैं। ग्रामीण जगदीश सिंह मास्टर, रामचंद्र सिंह, सुरेश सिंह और रमेश सिंह सहित कई लोगों ने चतरा से सुनील सिंह की जीत पर नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार प्रकट करते हुए खुशी का इजहार किया है।