बढ़ाई जाएगी पारा विधिक स्वयं सेवकों की संख्या
जिला विधिक सेवा प्राधिकार बक्सर में कार्यरत पारा विधिक स्वयं सेवकों की संख्या बढ़ाए जा
बक्सर। जिला विधिक सेवा प्राधिकार बक्सर में कार्यरत पारा विधिक स्वयं सेवकों की संख्या बढ़ाए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह फैसला नालसा दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना द्वारा संयुक्त रूप से लिया गया है।
मौजूदा समय जिला विधिक सेवा प्राधिकार बक्सर में कुल 50 स्वयंसेवक कार्यरत हैं। जो जिले के विभिन्न पंचायतों और प्रखंडों में लोगों को लीगल सर्विस क्लीनिक और थानों में लोगों को कानून की जानकारी मुहैया कराते हैं। इसके लिए इनके द्वारा विभिन्न जगहों पर जागरूकता शिविर आदि के माध्यम से लोगों को कानून के प्रति जागरूक किया जाता है। पारा विधिक स्वयं सेवकों की संख्या बढ़ाने के लिए 50 नई नियुक्तियां की जानी हैं। इसके लिए इच्छुक आवेदकों से 29 जुलाई तक आवेदन लिए जाएंगे।