Move to Jagran APP

पोलियो खुराक देने घर-घर जाएंगे स्वास्थ्य कार्यकर्ता

बक्सर। राष्ट्रीय प्लस पोलियो टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ रविवार को सिविल सर्जन डॉ.उषा किरण वर्मा ने सदर अस्पताल में नवजात शिशुओं को पोलियो की खुराक पिला कर की।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Jun 2019 11:35 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jun 2019 11:35 PM (IST)
पोलियो खुराक देने घर-घर जाएंगे स्वास्थ्य कार्यकर्ता
पोलियो खुराक देने घर-घर जाएंगे स्वास्थ्य कार्यकर्ता

बक्सर। राष्ट्रीय प्लस पोलियो टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ रविवार को सिविल सर्जन डॉ.उषा किरण वर्मा ने सदर अस्पताल में नवजात शिशुओं को पोलियो की खुराक पिला कर की। सीएस ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं चिकित्सा पदाधिकारियों को भी सख्ती से अभियान का मॉनिटरिग करने का निर्देश दिया, ताकि अभियान में निर्धारित लक्ष्य के आलोक में शत प्रतिशत उपलब्धि मिल सके। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले चिकित्सा पदाधिकारी एवं कर्मियों पर कारवाई की जाएगी।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान 16 से 20 जून तक चलेगा। विभाग की ओर से 2 लाख 81 ह•ार 67 घरों में 2 लाख 66 ह•ार 562 बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पोलियो कि खुराक पिलाने का लक्ष्य पूरा करने के लिए जिले में 758 दलों को लगाया गया है। जिनमें घर-घर पोलियो खुराक देने के लिए 602 दल और 116 ट्रांजिट दल बनाए गए हैं। इसके अलावे 12 मोबाइल दल और 12 एकल टीम बनाई गई है। दल की निगरानी करने हेतु 227 सुपरवाइजर तथा जिले में वैक्सीन वितरण के लिए 43 सब डिपो को बनाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है कि इस अभियान में पांच साल तक का कोई बच्चा नहीं छूटे। मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. के.के. राय, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. राजकिशोर सिंह, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. आर. के. गुप्ता , जिला कार्यक्रम प्रबंधक जावेद अबेदी, एस एम सी (यूनिसेफ)शगुफ्ता जमील, वी.सी.सी.एम. मनीष सिन्हा, अस्पताल प्रबंधक दुष्यंत सिंह आदि उपस्थित थे.

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.