Move to Jagran APP

किसान खुशहाल होंगे तभी देश का विकास : रामकृपाल यादव

भारत का विकास बिना किसानों के विकास के संभव नहीं है। बिहार मेहनतकशों का प्रदेश है और यहां के किसान कृषि के क्षेत्र में विकास की नई इबारत गढ़ रहे हैं। उक्त बातें ग्रामीण विकास राज्य मंत्री रामकृपाल यादव ने कही। वे अहिरौली में रविवार को सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति के दो दिवसीय बैठक के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Jul 2018 06:16 PM (IST)Updated: Sun, 15 Jul 2018 06:16 PM (IST)
किसान खुशहाल होंगे तभी देश का विकास : रामकृपाल यादव

बक्सर । भारत का विकास बिना किसानों के विकास के संभव नहीं है। बिहार मेहनतकशों का प्रदेश है और यहां के किसान कृषि के क्षेत्र में विकास की नई इबारत गढ़ रहे हैं। उक्त बातें ग्रामीण विकास राज्य मंत्री रामकृपाल यादव ने कही। वे अहिरौली में रविवार को सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति के दो दिवसीय बैठक के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व सहकारिता मंत्री राणा रणधीर ¨सह ने बिहार के विकास में किसान और पैक्सों की भूमिका को रेंखाकित करते हुए उन्होंने इनके विकास में उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जो पैक्स अच्छा काम करेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उन्हें सम्मानित करेंगे। उन्होंने कहा कि ओला वृष्टि और मकई में दाना नहीं आने की समस्या पर दो हेक्टेयर से अधिक के नुकसान पर बीस प्रतिशत अधिक मुआवजा दिया गया। उन्होंने कहा कि पैक्स एजेंसी के रूप में काम करती है। उन्होंने कहा कि गांव के गरीब किसानों को खेती में लागत मूल्य को कम करने के लिए प्रधानमंत्री काम कर रहे हैं। केन्द्रीय परिवार कल्याण एवं राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि धान का कटोरा कहे जाने वाले क्षेत्र में किसान मोर्चा की बैठक मिल का पत्थर साबित होगी। किसानों का मनोबल बढ़ाने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पीएम का सेवक होने के नाते किसानों की सेवा करना हमारा धर्म है। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ने जमकर कांग्रेस पर प्रहार किया। सांसद सीपी ठाकुर ने कहा कि बिहार प्रदेश किसानों का है। यहां की 75 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है। बिहार के किसानों द्वारा पैदा किया अनाज देश के बाहर भी जाता है।  मिथिलेश तिवारी ने संगठन को संगठित होने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता की पहचान वोट से नहीं कार्य से होती है। बूथ से लेकर जिला प्रभारी तक की मॉनीट¨रग पीएमओ कर रहे हैं। किसान प्रभारी द्वारा किसानों की समस्याओं को रखने के बाद सरकार उसको दूर करने के लिए लगी हुई है। उन्होंने कहा कि किसानों के प्रति उत्तरदायी है सरकार। मौके पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुशील राय, प्रदीप दूबे, अखिलेश यादव, विश्वनाथ राम, नवीन निश्चल, अनु तिवारी, गो¨वद ¨रह, रोहित ओझा, ¨वध्याचल पाठक, महिला मोर्चा की ¨पकी पाठक, बंटी शाही, सत्येन्द्र कुंवर आदि मौजूद थे। इनसेट., 2019 फतह के लिए भाजपाइयों ने किया रूद्राभिषेक बक्सर : 2019 फतह के लिए भाजपाइयों ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय की अगुवाई में गंगा घाटों की सफाई के साथ-साथ रामेश्वरनाथ मंदिर में भगवान भोले शंकर का रुद्राभिषेक किया। इस दौरान किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश ¨सह, बैकुंठपुर (गोपालगंज) विधायक मिथिलेश तिवारी, प्रदेश मंत्री ¨वध्याचल पाठक, लोकसभा चुनाव प्रभारी कौशल विद्यार्थी, शाहाबाद संगठन मंत्री निवेदिता ¨सह, जिलाध्यक्ष राणा प्रताप ¨सह, जिला उपाध्यक्ष पुनीत ¨सह, निर्भय राय, हिमांशु चतुर्वेदी, जिला प्रवक्ता दीपक ¨सह, जय प्रकाश राय, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ¨पकी पाठक, गंगा समग्र के जिला संयोजक चंद्रभूषण ओझा, जिला उपाध्यक्ष नंदजी ¨सह, ओम प्रकाश भुवन, मीडिया प्रभारी अजय राय, नगर उपाध्यक्ष रवि राज, पूर्व प्रत्याशी प्रदीप दुबे समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने रामरेखा घाट पर छात्र शक्ति के संयोजक सौरभ तिवारी एवं उनके टीम के साथ गंगा की सफाई की। तत्पश्चात मंदिर में रुद्राभिषेक किया। दूसरी तरफ, उन्होंने सती घाट पर भी सफाई अभियान में श्रमदान किया। तत्पश्चात्, घाट स्थित मंदिर प्रांगण में पौधरोपण कर पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष के साथ फोटो ¨खचाने वालों की होड़ लगी रही। पत्रकारों द्वारा गंगा में बह रहे  ताड़का नाला समेत अन्य गंदगी के प्रभाव के विषय में ध्यान आकृष्ट कराए जाने पर श्री राय ने  संबंधित  विभाग से इस विषय में विचार-विमर्श किए जाने की बात कही। 

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.