बिहार के इस जेल में बने रस्सी से निर्भया कांड के गुनाहगारों को होगी फांसी
बक्सर जेल में बनी रस्सी से ही निर्भया कांड के दोषियों को फांसी की सजा दी जायेगी। यहीं की बनी रस्सी से ही धनंजय, कसाब, अफजल गुरू व याकूब को फांसी दी गई थी।
बक्सर [कंचन किशोर]। जब भी किसी अपराधी को मौत की सजा दी जाती है तो बक्सर की मनीला रस्सी की चर्चा शुरू हो जाती है। पूरे देश में केवल बक्सर जेल में ही फांसी देने वाली खास रस्सी तैयार होती है। यहीं की बनी रस्सी से कसाब व अफजल जैसे देश के दुश्मनों को फांसी दी गई थी।
एक बार फिर निर्भया के चार दोषियों की फांसी की सजा बरकरार रखने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद यहां की मनीला रस्सी सुर्खियों में है। हालांकि, अभी किसी भी जेल से मनीला रस्सी की मांग नहीं की गई है, लेकिन निर्भया के दोषियों को उनके किए की सजा देने के लिए बक्सर का फंदा तैयार है।
देश में आजादी के पहले से अबतक जितनी फासी दी गई, उनमें बक्सर जेल में बनी मनीला रस्सी का ही इस्तेमाल हुआ। हौले से गले में लिपट दोषियों को आराम से मौत देने वाली इस रस्सी को विशेष रूप से तैयार किया जाता है।
मनीला रस्सी का इतिहास
वर्ष 1844 ई. में अंग्रेज शासकों द्वारा केन्द्रीय कारा बक्सर में मौत का फंदा तैयार करने की फैक्ट्री लगाई गई थी। इससे पहले यह रस्सी फिलीङ्क्षपस के मनीला जेल में बनती थी, इसलिए इसे मनीला रस्सी भी कहा जाता था। यहां तैयार किए गए मौत के फंदे से पहली बार सन 1884 ई. में एक भारतीय नागरिक को फांसी पर लटकाया गया था।
वर्तमान समय में देश में जब-जब मौत का फरमान जारी होता है, तब-तब केन्द्रीय कारा बक्सर के कैदी ही मौत का फंदा तैयार करते हैं। फैक्ट्री लॉ में बक्सर केन्द्रीय कारा को छोड़ कर इस क्वालिटी की रस्सी के निर्माण पर पूरे देश में पूर्ण प्रतिबंध है।
कैदी बनाते हैं रस्सी
केंद्रीय कारा के कैदी पुनर्वास प्रशिक्षण केंद्र में फांसी का फंदा वाली रस्सी का निर्माण होता है। देश व समाज दुश्मनों को उनके किए की सजा देने के लिए बनाई जाने वाली मनीला रस्सी खास होती है। गले में लिपट बिना तकलीफ मौत की नींद सुलाने वाली रस्सी को बनाने के लिए खास विधि अपनाई जाती है।
यह भी पढ़ें: मधुबनी कोर्ट से भी 'निर्भया' के दोषियों को सुनाई जा चुकी है फांसी की सजा
पहले कच्चे सूत से एक-एक कर अठारह धागे तैयार किए जाते हैं। सभी को मोम में पूरी तरह संतृप्त किया जाता है। इसके बाद सभी धागों को मिलाकर एक मोटी रस्सी तैयार की जाती है। एक फांसी के लिए अठारह फीट रस्सी तैयार की जाती है।
यह भी पढ़ें: बिहार की इन ‘निर्भयाओं’ को भी है न्याय का इंतजार, जानिए