विद्यालय के लिए गई किशोरी लापता
शनिवार को नगर थानाक्षेत्र के एक मुहल्ले की घर से विद्यालय के लिए निकली एक किशोरी लापता।
By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Dec 2017 03:00 AM (IST)Updated: Mon, 18 Dec 2017 03:00 AM (IST)
बक्सर : शनिवार को नगर थानाक्षेत्र के एक मुहल्ले की घर से विद्यालय के लिए निकली एक किशोरी लापता हो गई है। इस संबंध में किशोरी के परिजनों ने नगर थाना में लापता होने की सूचना दर्ज कराई है। परिजनों ने बताया कि किशोरी शनिवार को नगर के एमपी उच्च विद्यालय में फॉर्म भरने के लिए गई थी। दोपहर तक घर वापस नही आने के बाद उसकी खोजबीन शुरू की गई। पर कही पता नही चला। इस संबंध में परिजनों ने मुहल्ले के एक युवक के प्रति अपना संदेह भी जाहिर किया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच करने में लगी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें